{"_id":"676478b2a24df2768000b2ec","slug":"brother-of-bhim-army-district-president-dies-during-treatment-protest-varanasi-news-c-20-vns1056-827456-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
Fri, 20 Dec 2024 01:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:19 AM IST
सार
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसे लेकर नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों के प्रदर्शन के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मृतक प्रिंस की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खजुरी के शुभम हॉस्पिटल में उपचार के दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के छोटे भाई की मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मांग थी कि मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। मौके पर कमिश्नरेट के वरुणा जोन के अफसर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने कैंट थानाध्यक्ष को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा।
कैंट थाने में लापरवाही से मृत्यु के आरोप में शुभम हॉस्पिटल के डॉ. केपी सिंह और डॉ. आशुतोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लगभग पांच घंटे बाद तीन बजे प्रदर्शन खत्म हुआ। हिवरनपुर रामपुर गांव निवासी लवकुश साहनी ने बताया कि वह छोटे भाई प्रिंस कुमार साहनी (22) को 17 दिसंबर को शुभम हॉस्पिटल दिखाने लाए थे।
विज्ञापन
कैंट थानाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हॉस्पिटल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक भीम आर्मी समर्थक डटे रहे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।