फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Broke the lock of three houses and took away lakhs and jewellery, caught one the rest of the thieves ran away

Varanasi: तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों का सामना और आभूषण ले गए, एक को पकड़ा, बाकी चोर फायरिंग करके भागे

Fri, 25 Nov 2022 02:42 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 25 Nov 2022 02:42 PM IST
सार

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव मे रात एक बजे की करीब पंकज पांडेय के घर आधा दर्जन चोरों ने धावा बोल सर्वप्रथम बड़े भाई पप्पू पाण्डेय के घर का ताला तोड़ कर घर के अटैची में रखे गहने को अलमारी तोड़ कर निकाल लिए और साथ मे इन्वेंटर भी चुरा लिए।

विज्ञापन
Broke the lock of three houses and took away lakhs and jewellery, caught one the rest of the thieves ran away
हौसला बुलंद चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों नगदी समेत आभूषण व सामान उठा ले गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव में गुरुवार की रात लगभग आधा दर्जन चोरों ने तीन घरों का ताला तोड़कर नगदी व आभूषण सहित लाखोम का सामान समेट लिए। घर वालो को भनक होते ही एक चोर को दौड़ा कर पकड़ लिया गया और अन्य चोर  फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना रात लगभग एक बजे की बताई गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव मे रात एक बजे की करीब पंकज पांडेय के घर आधा दर्जन चोरों ने धावा बोल सर्वप्रथम बड़े भाई पप्पू पाण्डेय के घर का ताला तोड़ कर घर के अटैची में रखे गहने को अलमारी तोड़ कर निकाल लिए और साथ मे इन्वेंटर भी चुरा लिए। चोर ने धीरे से छत के सहारे दूसरे घर मे प्रवेश किये परंतु उसमे कुछ हाथ न लगने पर फिर छत के ही सहारे तीसरे घर पंकज पाण्डेय के घर मे सीढ़ी के सहारे नीचे उतर कर रूम में बैग में रखे लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये नगद चुरा लिए।

विज्ञापन

जब चोर दूसरे कमरे में घुसने का प्रयास किया तो आवाज सुन कर पंकज पाण्डेय की पत्नी सोनम पाण्डेय उठ गयी वह देखी की चोर के हाथों चाकू था और वह शोर मचाने लगी। तभी पंकज पाण्डेय व उनके भाई अनूप पाण्डेय शोर मचाते हुए चोरों को दौड़ाया और एक चोर को धर दबोचा इस बीच अन्य चोरों ने  असलहा लहराते  एक राउंड फायरिंग करते हुए भागने में सफल रहे। 
घर वालों ने बताया कि चोर चोरी करने से पहले घर के बाहर रखे मोटरसाइकिल को रस्सी से बांध दिए थे ताकि बाइक से लोग पीछा न कर पावे। चर्चा रहा कि चोर किसी निजी साधन से आये थे जो दूर खड़ी किये थे।
उधर घर वालो ने इस घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुँचि पुलिस ने चोर से पूछताछ की तो वह अपना नाम जोगेश पता भभुआ (बिहार) बताया। पंकज पांडेय कपड़ा व्यवसायी है। घर मे रखे नगद रुपया  को शुक्रवार को वह बैंक में जमा करने हेतु जाना था। सुबह भक्तभोगी मिर्जामुराद थाने पहुँच रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अन्य चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed