फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   British era school given modern look at cost of Rs 2.86 crores under Varanasi Smart City

Varanasi Smart City: 2.86 करोड़ की लागत से अंग्रेजों के जमाने के स्कूल को दिया गया मॉर्डन रूप

Sun, 13 Nov 2022 05:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Nov 2022 05:55 PM IST
सार

वाराणसी में जर्जर हो चुके सरकारी प्राइमरी स्कूलों की सूरत बदल रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजघाट स्थित प्राइमरी स्कूल को अब मॉडर्न रूप दिया जा रहा है।2.86 करोड़ की लागत से अंग्रेजों के जमाने के इस स्कूल का कायाकल्प किया गया है। 

विज्ञापन
British era school given modern look at  cost of Rs 2.86 crores under Varanasi Smart City
राजघाट स्थित प्राइमरी स्कूल का कायाकल्प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में वाराणसी शहर के साथ ही सरकारी स्कूलों को भी स्मार्ट बनाने की जो कवायद शुरू हुई थी अब वो रंग आने लगी है। जर्जर हो चुके आजादी के पहले के राजघाट स्थित प्राइमरी स्कूल को अब मॉडर्न रूप दिया जा रहा है। दो मंजिला इमारत में अत्याधुनिक क्लास रूम, कंप्यूटर लैब के साथ ही सर्व सुविधायुक्त लाइब्रेरी भी होगी।

विज्ञापन


राजघाट के इस प्राथमिक विद्यालय को 2.86 करोड़ की लगात से मॉडल स्कूल बनाने की तैयारी है। इस स्कूल में अब तक महज एक हॉल में ही कक्षाएं चला करती थीं, लेकिन अब स्कूल का कायाकल्प हो रहा है। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि राजघाट  प्राइमरी स्कूल में 1100 स्क्वायर फिट में दो फ्लोर का निर्माण हो रहा है। अबतक 9 क्लास रूम बन कर तैयार हो चुके हैं। 

विज्ञापन

पढ़ाई रोचक बनाने के लिए होगी पेंटिंग

उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के सभी क्लास रूम में पढ़ाई के लिये प्रोजेक्टर समेत अन्य सुविधाएं होंगी। इसके अलावा अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की सुविधा होगी। स्कूल और इसके शौचालय को पूरी तरह से दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया जा रहा है। साथ ही पीने के लिए स्वच्छ पानी, बच्चों के खेलने के लिए प्ले ग्राउंड, जिसमें झूले इत्यादि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं बच्चों की पढ़ाई रोचक बनाने के लिए कक्षाओं की दीवारों तथा बिल्डिंग पर पेंटिंग की जाएगी। इससे पहले मच्छोदरी स्थित नगर निगम के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को स्मार्ट स्कूल में बदल दिया गया है।

आज हालत ये है कि यहां दाखिले के लिए वेटिंग चल रही है। इसके अलावा महमूरगंज स्थित कंपोजिट स्कूल का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है। सरकार इसी क्रम में राजघाट प्राइमरी स्कूल के पुनर्निर्माण का काम करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed