फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   British citizen found dead in varanasi guest house

वाराणसी: गेस्ट हाउस में ठहरे ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध हाल में मौत

Tue, 25 Sep 2018 12:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 25 Sep 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
British citizen found dead in varanasi guest house
ब्रिटिश नागरिक का वीजा - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट स्थित काशी गेस्ट हाउस में ठहरे इंग्लैंड के साउथहैम्पटन निवासी मैकमहोन केविन जान (52) की रविवार देर रात कमरे के शौचालय में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। जान के साथ ठहरी अमेरिकी नागरिक कैथरीन (47) की सूचना पर गेस्ट हाउस संचालक पुल्लू साव ने चौक पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने नई दिल्ली स्थित इंग्लैंड के दूतावास को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैथरीन के अनुसार जान पैर, सीने, पेट, किडनी सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीडि़त थे। पेट दर्द के साथ ही जान की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मैकमोहन केविन जान ने 18 सितंबर को काशी गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। जान के साथ कैथरीन भी उनके कमरे में ठहरी हुई थीं। रविवार की रात में किसी समय जान शौचालय गए और वहीं उनकी मौत हो गई। कैथरीन के अनुसार जान को खून की उल्टी हो रही थी और वह पेट दर्द से बुरी तरह से तड़प रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैथरीन ने बताया कि वह दोनों नई दिल्ली में मिले थे और गोवा, अजमेर होते हुए वाराणसी आए। दोस्ती हो जाने के कारण दोनों साथ ही ठहरे थे और काशी भ्रमण कर रहे थे। जान की मौत की सूचना मिलने पर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी गेस्ट हाउस पहुंचे और संचालक पुल्लू के साथ ही कैथरीन से घंटों पूछताछ की। इस संबंध में इंस्पेक्टर चौक ने बताया कि ब्रिटिश दूतावास को सूचित कर दिया गया है। 

महिला मित्र बोली नहीं मिली मदद, पुलिस की आशंका अलग

British citizen found dead in varanasi guest house
अमेरिकी नागरिक कैथरीन (47) - फोटो : अमर उजाला
ब्रिटिश नागरिक  जान के साथ ठहरी कैथरीन ने बताया कि जब उनके दोस्त की तबीयत खराब हुई और वो तड़प रहा था तो उन्होंने मदद की गुहार लगाई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। यदि समय से उपचार मिल गया होता तो शायद जान की जान बच गई होती।

कोई पैरामेडिकल स्टाफ आया था लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहीं, पुलिसकर्मियों ने आशंका जताई कि ड्रग्स और अत्यधिक शराब पीने के कारण बीमार जान की तबीयत और ज्यादा खराब हुई होगी। चर्चा यह भी रही कि जान को डॉक्टरों ने कह दिया था कि वह ज्यादा दिन तक जी नहीं पाएंगे, इस वजह से वो मोक्ष पाने के लिए काशी आए थे।

विदेशी नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

British citizen found dead in varanasi guest house
मणिकर्णिका घाट पर काशी गेस्ट हाउस - फोटो : अमर उजाला
काशी गेस्ट हाउस में जान और कैथरीन के ठहरने की तिथि 18 सितंबर दर्ज है। मगर, संचालक पुल्लू साव ने पुलिस को जो सूचना दी उसमें ठहरने की तिथि 21 सितंबर लिखी है। इसे लेकर असमंजस की स्थिति रही। पुलिस के अनुसार पुल्लू ने जल्दबाजी में तिथि गलत लिख दी है। 

वहीं, इस प्रकरण के बाद एक बार फिर विदेशी नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था और ठहरने के सुरक्षित स्थान को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। गंगा घाटों किनारे नियम और कानून को धता देकर जगह-जगह संचालित हो रहे लाज और पेइंग गेस्ट हाउस विदेशियों को ठहराते तो जरूर हैं, लेकिन स्वच्छता, साफ सफाई जैसे मानकों का ख्याल नहीं रखते हैं। इस संबंध में लोकल इंटेलिजेंस यूनिट और पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन भी पूरी तरह से उदासीन बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed