फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bridge construction is incomplete in varanasi

सीएम के आदेश के बाद भी तय समय पर पूरे नहीं हो रहे काम

Fri, 23 Jun 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 23 Jun 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
bridge construction is incomplete in varanasi
मंडुवाडीह-महमूरगंज आरओबी - फोटो : अमर उजाला
शासन-प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद एकबारगी फिर रामनगर-सामनेघाट पुल और मंडुवाडीह-महमूरगंज आरओबी का काम तय समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। इन दोनों कार्यों को 27 जून तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश खुद मुख्यमंत्री ने दिए थे लेकिन जो हालात हैं, उससे देखते हुए अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


मियाद पूरी होने में महज पांच दिन बाकी रह गए हैं जबकि दोनों जगहों पर यदि पूरी तत्परता से काम कराया जाएगा तब भी उन्हें पूरा  कराने में अभी कम से कम डेढ़ से दो महीने लगेंगे। 
विज्ञापन


गंगा पर बने रहे सामनेघाट पुल और मंडुवाडीह आरओबी के निर्माण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया था। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और विधि-न्याय, खेल, सूचना एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने भी कार्यदायी एजेंसियों को चेतावनी दी थी कि 27 जून तक काम पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर और जिलाधिकारी के स्तर पर भी लगातार मॉनीटरिंग के बावजूद फिलहाल काम पूरा होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। सामनेघाट पुल पर अभी 72 मीटर और 120 मीटर की दो स्पैन लगाई जानी है।

सेतु निगम के अनुसार एजेंसी से ये स्पैन अभी उसे मिले ही नहीं हैं। जब स्पैन मिल जाएंगे तब काम पूरा कराने में एक से डेढ़ महीने का वक्त लगेगा।  उधर, आरओबी पर मंडुवाडीह सब्जी मंडी और महमूरगंज की ओर से काम कराया जा रहा है।

क्रॉसिंग के हिस्से में रेलवे की ओर से काम कराया जा रहा है। बारिश के चलते काम में बाधा न आई तो अगस्त तक इसे पूरा कराने की तैयारी है। कमिश्नर की समीक्षा बैठक में भी रेलवे की ओर से बताया गया था कि काम पूरा कराने में अभी दो से तीन महीने लग सकते हैं। 


मामले में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरयू खान का कहना है कि सामनेघाट पुल का तकरीबन 97 प्रतिशत काम हो गया है। स्पैन तैयार करने वाली एजेंसी यदि 15 मई तक उसे हमें उपलब्ध करा देती तो 27 जून तक काम पूरा करा लेते। स्पैन जल्द उपलब्ध कराने की बात एजेंसी ने कही है।
मंडुवाडीह आरओबी पर रेलवे को काम पूरा करना है। सेेतु निगम के स्तर से यहां अधिकतर काम पूरा कराया जा चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed