फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bride run away with lover before two days of wedding in varanasi now groom refuse to marriage

वाराणसी: शादी से दो दिन पहले प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, दूल्हे ने बारात लाने से किया इंकार

Fri, 21 May 2021 09:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 May 2021 09:37 PM IST
सार

शादी से दो दिन पहले युवती अपने ही गांव के युवक के साथ भाग गई। वाराणसी पुलिस ने दोनों को प्रयागराज से बरामद किया। युवती घर तो लौट आई लेकिन जब इस घटना की जानकारी  दूल्हे पक्ष को हुई तो शादी से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
bride run away with lover before two days of wedding in varanasi now groom refuse to marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में शादी की तैयारियों का माहौल था और दो दिन बाद घर में बारात आनी थी। इससे पूर्व ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक दिन बाद युवती और उसके प्रेमी को प्रयागराज से हिरासत में ले लिया। इधर दूल्हे पक्ष को जब घटना की जानकारी हुई तो दूल्हे ने बारात लाने से इंकार क़र दिया।

विज्ञापन


घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं रहीं। वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत एक गांव निवासिनी युवती का गांव के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इधर परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी थी। बृहस्पतिवार को घर में बारात आने वाली थी। घर पर शादी की तैयारियों का माहौल था, इसी बीच युवती मंगलवार रात के समय घर से भाग निकली।
विज्ञापन


परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी आधार पर पुलिस ने युवती को प्रयागराज से उसके प्रेमी के साथ पकड़ा। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले कर दिया। वहीं प्रेमी ने भी अपनी गलती स्वीकारते हुए युवती से दूरी बना ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed