{"_id":"5abd122d4f1c1bc1618b4588","slug":"bride-refuse-for-marriage-after-watch-groom-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः दोगुनी उम्र के दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, नहीं हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः दोगुनी उम्र के दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, नहीं हुआ निकाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
मिर्जामुराद क्षेत्र की घटना, भदोही बैरंग वापस लौटी बारात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को आई बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। अपने से दोगुनी उम्र के दूल्हे को देख दुल्हन भड़क गई और उसने निकाह करने से इंकार कर दिया। काफी देरी तक मान मनौव्वल का दौर चला लेकिन बात बनते नहीं दिखी तो दूल्हा और बाराती वापस लौट गए। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
भदोही से मिर्जामुराद क्षेत्र में गुरुवार को दिन में ही बारात आई थी। बारातियों की आवभगत के बाद निकाह की तैयारी शुरू हुई। बताया जाता है कि 21 वर्षीय दुल्हन ने जैसे ही अपने से दोगुनी उम्र के दूल्हे को देखा तो वो नाराज हो गई।
साथ ही, निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुनते ही परिवार के लोग, दूल्हा और बाराती सन्न रह गए। दुल्हन का कहना था कि वह अपने से दोगुनी उम्र के साथ किसी भी सूरत में निकाह नहीं करेगी।
विज्ञापन
काफी देर तक दुल्हन को मनाने का दौर चला लेकिन उसका रुख सख्त देख अंतत: परिवार के लोग भी उसी के पक्ष में खड़े नजर आए। इसके बाद बिना किसी विवाद के ही दूल्हा और 50 की संख्या में आए बाराती वापस लौट गए।