फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bride Loot groom after marriage in chandauli

लुटेरी दुल्हन से अधिवक्ता को शादी करना पड़ा महंगा, सिंदूरदान के तुरंत बाद रुपये ले कर हुई फरार

Mon, 01 Apr 2019 09:56 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Mon, 01 Apr 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
Bride Loot groom after marriage in chandauli
प्रतीकात्मक तस्वीर

2015 में एक फिल्म आई थी 'डॉली की डोली', जिसमें एक दुल्हन युवकों से शादी कर के उन्हें लूट कर फरार हो जाती है। कुछ ऐसा ही वाकया देखने को मिला उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में, जहां लुटेरी दुल्हन एक अधिवक्ता के रुपये लेकर फरार हो गई।

विज्ञापन


हुआ कुछ ये है कि हरियाणा के फरीदाबाद निवासी अधिवक्ता अमित कुमार शादी के लिए काफी दिनों से लड़की की तलाश कर रहा था। इसी बीच अमित के भाई अधिवक्ता भीमसेन पुजारी का परिचित अजय सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में राज नामक व्यक्ति है जो शादियां करवाता है।
विज्ञापन


फोन पर बात करने पर राज ने कहा कि वह अमित की शादी करा देगा लेकिन फरीदाबाद आने जाने का खर्च देना पड़ेगा। इस पर भीमसेन राजी हो गए। राज के आश्वासन पर भीमसेन अपने भाई अमित के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ने अमित को वाराणसी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में लड़की और उसकी मां से मुलाकात कराई। विवाह के लिए बातचीत के दौरान युवती पसंद नहीं आई। इस पर राज ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में दूसरी लड़की से दिखाने की बात कही। 

चट मंगनी, पट बयाह के बाद पार्टी की बात कह कर लूटा

इस पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के धर्मशाला रोड स्थित एक होटल में सोनी नाम की एक लड़की से मिलवाया। लड़की के परिवार वालों से बातचीत के बाद शादी की बात बन गई। इसके बाद निर्णय लिया गया कि जयमाल और सिंदूरदान अभी होगा और इसके बाद फरीदाबाद में कोर्ट मैरिज होगी। फिर होटल में ही जयमाल और सिंदूरदान की रस्म निभाई गई।

इसके बाद राज और लड़की के परिवार वालों ने शादी की पार्टी देने के लिए बहला फुसला कर भीमसेन से 50 हजार रुपये मांगे। इस पर अमित और भीमसेन ने 20 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद अन्य कामों में व्यस्त हो गए। इसी बीच मौका देखकर लड़की अपने परिवार के साथ होटल से फरार हो गई। साथ ही शादी कराने वाला अगुआ राज भी भाग निकला।

अमित ने जब दुल्हन और उसके परिजनों को ढूंढना शुरू किया तो वे कहीं नहीं मिले। जब अमित ने अपना बैग देखा तो उसमें रखे दस हजार रुपये भी गायब थे। इसके बाद अमित ने राज के मोबाइल पर फोन किया लेकिन फोन स्वीच ऑफ मिला।

परेशान होने के बाद अमित और भीमसेन ने कूड़ा बाजार पुलिस चौकी में लुटेरी दुल्हन और अगुआ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह किसी लुटेरे गिरोह का मामला लग रहा है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed