फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bricks came out not only how the funds from accounts

खातों से धन निकला ही नहीं तो कैसे आईं ईंटें

Thu, 29 Dec 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 29 Dec 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
लोहिया आवास के निर्माण में घपलेबाजी का खुलासा होने से ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक तक के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को प्रभारी बीडीओ ने इस मामले की जांच भी शुरू कर दी है। उन्होंने अर्जुनपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी से इस मामले में जवाब तलब किया है। वहीं, ग्रामीणों ने जांच अधिकारी की कार्यशैली की नीयत पर ही सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


विकास खंड के अर्जुनपुर सहित आधा दर्जन लोहिया गांवों में लोहिया आवास के निर्माण में घपलेबाजी के खेल को पिछले दिनों अमर उजाला ने उजागर किया था। इसके बाद से खलबली मची हुई है। कई गांवों के प्रधानों ने लाभार्थियों की बैंक पासबुक जब्त कर ली है और उन्हें अपने पास से घटिया निर्माण सामग्री देकर आवास बनवा रहे हैं। वहीं, कई प्रधानों ने मामले का खुलासा होने के बाद लाभार्थियों की पासबुक लौटा दी है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे प्रभारी बीडीओ ने अर्जुनपुर गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी से पूछा है कि जब लोहिया आवास के लाभार्थियों के खातों से धन निकला ही नहीं है तो किस मद से घटिया ईंटें खरीदकर उनके दरवाजे पर गिराई गई हैं। उन्होंने जल्द से जल्द इसका जवाब देने को कहा है। वहीं, गांव के विजय बहादुर राम, छोटेलाल पटेल, मुन्नालाल गोंड और प्रेमशंकर यादव का आरोप है कि जिस अधिकारी को जांच मिली है, उसी की सह पर लोहिया आवास में घपलेबाजी का खेल खेला गया है। इसलिए निष्पक्ष जांच संभव नही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed