फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brick placed in line for vaccination, people thrashed

टीकाकरण के लिए लाइन में रख दी ईंट, लोगों ने की पिटाई

Sat, 04 Sep 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Brick placed in line for vaccination, people thrashed
कोरोना टीकाकरण के लिए पिंडरा पीएचसी में लाइन में ईंट रखकर लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह एक युवक ने जब पहले से ईंट रखकर लोगों से वहां खड़े होने के नाम पर रुपये मांगे तो लोगों ने विरोध जताया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिए केंद्र बनाए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से लगने वाले टीके के लिए कई केंद्रों पर 8 बजे से ही लोगों की लाइन लग जा रही है। पिंडरा पीएचसी पर शुक्रवार सुबह जो हुआ, उसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक युवक ने सुबह छह बजे ही 20-25 ईंट को लाइन में रख दिया। साथ ही कहा कि उसके घर के लोग टीका लगवाने आ रहे हैं। वहीं, दस बजे के बाद भी कोई नहीं आया तो लोगों ने आपत्ति जताई। इस बीच मामला बढ़ गया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस तरह का खेल लंबे समय से चल रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर पीएचसी प्रभारी डॉक्टर संतोष सिंह ने बताया की सुबह जब टीकाकरण शुरू होता है तो टोकन बांटने से पहले पुलिस को सूचना दी जाती है। शाम को ही कुछ लोग ईंट लगाकर चले जाते हैं और सुबह आकर टोकन लेते हैं। इसी में आगे पीछे ईंट करने में मारपीट हुई है।
विज्ञापन

आज केंद्रों पर लगेगी केवल टीके की दूसरी डोज
जिले में शनिवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने 53 केंद्रों पर केवल टीके की दूसरी डोज लगाई जाएगी। सुबह आठ बजे से बुकिंग कराई जा सकेगी। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन स्लॉट बुक करने वाले एवं सीधे आने वालों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। इधर, शुक्रवार को जिले में कुल 24,426 लोगों को टीका लगाया गया। 18 से 44 वर्ष के 23,360 और 45 वर्ष से ऊपर के 1066 का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र पर सात, महिला स्पेशल बूथ पर 241 महिलाओं ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed