फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brick-laden tractor overturns in ditch, driver crushed to death

Varanasi News: ईंट लदा ट्रैक्टर खाई में पलटा, चालक की दबकर मौत

Tue, 14 Apr 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Brick-laden tractor overturns in ditch, driver crushed to death
चौबेपुर। नरायनपुर कसिहर गांव के पास रविवार रात 10 बजे ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। चालक आकाश (19) की दबकर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य साथियों को हल्की चोटें आईं। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खारुपुर कसीहर निवासी आकाश क्षेत्र के ही एक ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चालक था। वह ईंट लेकर शहर की ओर जा रहा था। नरायनपुर कसिहर के पास पहुंचते ही अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर खाई में गिर गया। हादसे के दौरान ईंट से लदी ट्रॉली चालक आकाश के ऊपर पलट गई, जिससे घटनास्थल पर ही दबकर मौत हो गई। उसके एक साथी का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि दो अन्य साथी बाल-बाल बच गए। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि परिजनों ने बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, देर से पहुंची पुलिस
चोलापुर। रिंग रोड हरिबल्लमपुर बाजार के पास सोमवार को वाहन की टक्कर से बाइक सवार अभिलाष मिश्रा (34) की मौत हो गई। इस दौरान देरी से पहुंची पुलिस को देखते हुए ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। किसी तरह पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। शव को संरक्षण में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवपुर थाना क्षेत्र के दनियालपुर निवासी अभिलाष मिश्रा सुबह 11 बजे चांदमारी से रिंग रोड होते हुए सारनाथ की ओर जा रहा था, जैसे ही वह हरिबल्लमपुर बाजार के पास पहुंचा अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही अभिलाष की मौत हो गई। अभिलाष ही परिवार का मुख्य सहारा था। पत्नी अनुराधा मिश्रा और दो छोटे बच्चे हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर देरी से पहुंचे चंदापुर चौकी इंचार्ज अवनीश मिश्रा को देख ग्रामीणों ने आक्रोश जताया। ग्रामीणों की हल्की नोकझोंक भी हुई। संवाद
विज्ञापन

गलत दिशा में ट्रैक्टर ने कार में मारी टक्कर
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के ककरहवा बाजार के पास सोमवार को ईंट लदे ट्रैक्टर की कार में टक्कर हो गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार बच गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार उदय प्रताप सिंह, निवासी देईपुर थाना जंसा बाल-बाल बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के गौर बंगला चट्टी के नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर सोमवार को वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कुलबुल प्रसाद (25) घायल हो गया। पुलिस ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेनीपुर निवासी कुलबुल प्रसाद बाइक से मिर्जामुराद से खजूरी की ओर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर विपरीत दिशा से आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article