{"_id":"607f30fd8ebc3ed63a169234","slug":"breathlessness-due-to-lack-of-oxygen-city-news-vns5860094123","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की किल्लत से सांसत में सांसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की किल्लत से सांसत में सांसे
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण, मरीजों के इलाज के लिए शासन प्रशासन चाहे कितने भी दावे कर ले, लेकिन स्थिति यह है कि आम लोगों की बात तो दूर कोविड हास्पिटल में भर्ती मरीजों को भी ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है। जिले में ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। भर्ती मरीजों के साथ ही तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में बेड न मिलने पर घर पर मजबूरी में इलाज कराने वालों को संकट झेलना पड़ रहा है। जरूरत के हिसाब से अस्पतालों को ऑक्सीजन भी नहीं मिल पा रहा है। मरीजों का ऑक्सीजन सैचुरेशन कम होता जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, ऑक्सीजन लेवल 95 से नीचे आ जाए तो डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए। डॉक्टर सलाह दे रहे हैं, लेकिन लोगों को जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन नही मिल पा रहा है।
हर दिन 1500 सिलिंडर की खपत
जिले के कोविड हास्पिटल में भर्ती मरीजों के इलाज के लिए अगर संसाधनों की बात करें तो वर्तमान समय में 1500 सिलिंडर की रोजाना खपत है। लेकिन इतना भी स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल पा रहा है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने भी निदेशक स्वास्थ्य को पत्र भेजकर सिलिंडर की कमी बताई थीे। साथ ही पर्याप्त व्यवस्था कराने की मांग की थी।