पुजारियों पर हुए हमलों को लेकर बनारस की सड़कों पर उतरे ब्राह्मण, सरकार के खिलाफ लगाए नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के करौली में पुजारी की जलाकर हत्या से काशी के ब्राह्मण आक्रोश में हैं। ब्राह्मणों ने रविवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही पुजारी के हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
काशी के ब्राह्मणों ने राजस्थान सरकार के खिलाफ विरोध और धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने राजस्थान सरकार मुर्दाबाद, गहलोत सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कुछ ही दिन पहले देवरिया जिले में ब्राह्मण के साथ हुई हिंसा को लेकर भी धरना-प्रदर्शन किया गया।
आचार्य सोनू पंडित (युवा ब्राह्मण संरक्षक) के नेतृत्व में करीब 200 ब्राह्मण मैदागिन चौराहे पर पहुंचे। उनमें गहलोत सरकार, महाराष्ट्र सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और हर जगह हो रहे ब्राह्मणों पर हिंसा को लेकर आक्रोश देखने को मिला। आचार्य सोनू पंडित का कहना है कि जिस प्रकार हर जगह ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहा है, यह अति निंदनीय है।
सरकार इस पर कड़ा से कड़ा फैसला ले, अगर फैसला नहीं ले सकती है, तो जवाब दे। ब्राह्मण खुद इसका जवाब देने के लिए तैयार हैं।
सरकारों को दी चेतावनी
अगर ऐसे ही ब्राह्मणों पर अत्याचार होता रहा तो आने वाले समय में ब्राह्मण समाज सड़क पर उतर कर कड़ा विरोध-प्रदर्शन करेगा। अगर जल्द से जल्द हर जगह की सरकार ने ब्राह्मणों के लिए कुछ नहीं किया तो जरूर इस पर हम कड़ा विरोध करेंगे।