फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brahmaputra Mail detach from engine after coupling breaks

गाजीपुर में बोगियों को छोड़ आगे बढ़ गया ब्रह्मपुत्र मेल का इंजन

Mon, 27 Aug 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 27 Aug 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
Brahmaputra Mail detach from engine after coupling breaks
ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन का कपलिंग टूटा, दो भागों में बंटी ट्रेन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
दिल्ली से डिब्रूगढ़ टाउन जा रही 14056 डाउन ब्रह्मपुत्र मेल के इंजन का कपलिंग गाजीपुर जिले में  भदौरा रेलवे स्टेशन पर टूट गया।  जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इंजन बोगियों को छोड़कर आगे बढ़ गया।  गार्ड ने वॉकी टॉकी से चालक को सूचित कर इंजन बैक कराया। इस दौरान मंडलीय और क्षेत्रीय अधिकारी आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत कर बोगियों को जोड़ा।

इसके बाद ट्रेन के सभी बोगियों की कपलिंग की जांच की गई। करीब ढाई घंटे बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। मंडल रेल प्रबंधक दानापुर जेके सिंह ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। डाउन ब्रह्मपुत्र मेल सोमवार को दिन में सवा तीन बजे दानापुर मंडल के दिलदारनगर जंक्शन से डिब्रूगढ़ टाउन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


करीब साढ़े तीन बजे ट्रेन के भदौरा रेलवे स्टेशन पार करते ही इंजन का कपलिंग टूट गया जिससे ट्रेन दो भागों में बंट गई और बोगियों को छोड़कर इंजन आगे बढ़ गया। गार्ड ने वाकी टाकी के माध्यम से इसकी सूचना चालक को देने के साथ ही भदौरा रेलवे स्टेशन मास्टर और मंडलीय अधिकारियों को दी। सूचना पर चालक ने इंजन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे घंटे बाद अधिकारियों के निर्देश पर इंजन वापस लाकर बोगियों से जोड़ा गया। दिलदारनगर रेलवे स्टेशन से क्षेत्रीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी बोगियों के कपलिंग की जांच की। आश्वस्त होने के पश्चात ट्रेन ढाई घंटे की देरी से करीब छह बजे रवाना हुई।


इस दौरान यातायात पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। मंडल रेल प्रबंधक दानापुर जेके सिंह ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed