फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Brahmaputra mail canceled in Mughalsarai due to floods in Bihar

बिहार में बाढ़ से ब्रह्मपुत्र मेल मुगलसराय में रद्द, यात्रियों में अफरातफरी

Mon, 14 Aug 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 14 Aug 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
Brahmaputra mail canceled in Mughalsarai due to floods in Bihar
मुगलसराय स्टेशन पर हंगामा करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

बिहार के अंतिम छोर पर बसे किशनगंज में तेज बारिश और महानंदा नदी की बाढ़ की वजह से रेल पटरी धंसने के कारण रेलवे ने दिल्ली से डिब्रूगढ़ जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल डाउन 14056 एक्सप्रेस ट्रेन को मुगलसराय, दिल्ली से अलीपुर द्वार जाने वाले 15483 महानंदा को कानपुर में और आनंद विहार से गुवाहाटी जाने वाली डाउन 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस को इलाहाबाद में रोक दिया गया है।

विज्ञापन


अचानक ट्रेनों को रद्द किए जाने से यात्रियों में खलबली मच गई है। मुगलसराय स्टेशन पर यात्रियों को संभालने के लिए कई थानों की पुलिस के अलावा आरपीएफ, जीआरपी को पूरी तरह तैनात किया गया। यात्रियों को विभिन्न ट्रेनों से आगे के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


बिहार के किशनगंज में बाढ़ की वजह से रेल पटरी के नीचे की जमीन धंस गई और ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे से दिल्ली से डिब्रुगढ़ (असोम) जा रही ब्रह्मपुत्र मेल को मुगलसराय से ही टर्मिनेट करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में जैसे ही सूचना मिली, मुगलसराय स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ सतर्क हो गई। यात्रियों के संभावित हंगामे को देखते हुए सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम पहुंच गई। वहीं जीआरपी के अलावा मुगलसराय, अलीनगर कोतवाली की पुलिस स्टेशन पर पहुंच गई।

शाम साढ़े छह बजे ट्रेन मुगलसराय के प्लेटफार्म आठ पर पहुंची। निर्धारित समय से सात घंटे की देरी से ट्रेन पहुंची और ट्रेन के पहुंचते ही एनांउस किया गया कि यह ट्रेन आगे नहीं जाएगी। इससे यात्रियों में नाराजगी हो गई। सुरक्षा कर्मियों ने यात्रियों को प्लेटफार्म एक, दो पर भेजा।

 

कहां जाए, कैसे जाएं कुछ समझ में नहीं आ रहा

Brahmaputra mail canceled in Mughalsarai due to floods in Bihar
प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

यहां हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस खड़ी थी। कुछ यात्रियों को इससे हावड़ा भेजा गया। इसके बाद विभूति एक्सप्रेस ट्रेन, फरक्का ट्रेन से रवाना किया। हालांकि तीन से चार घंटे तक स्टेशन पर अफरातफरी मची रही।

इस संबंध में उपस्टेेशन अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों को विभिन्न ट्रेनों से आगे के लिए रवाना किया गया है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

 अचानक ट्रेन रद्द होने से यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर वे क्या करें। इसी वजह से वे इधर उधर भटक रहे थे। दिल्ली से गुवाहाटी की यात्रा कर रहे मोहम्मद एनामुल हक ने बताया कि एक माह पहले रिजर्वेशन कराया था। आवश्यक कार्य से उसे जाना था, लेकिन अब समझ में नहीं आ रहा है कि वह क्या करे।

इसी तरह दिल्ली से दीमापुर जा रहे गोविंद ने बताया कि वह दीमापुर में काम करता है। दिल्ली से वापस जा रहा था लेकिन अब वह समय से नहीं पहुंच पाएगा। गुवाहाटी में ही काम करने वाले एसएस सुंदरम ने बताया कि वह दिल्ली कुछ काम से गया और वापस जा रहा था।

एक माह पहले रिजर्वेशन कराया था। अचानक रेलवे ने सात सौ किलोमीटर पहले ट्रेन को रद्द कर दिया। इससे दिक्कत हो रही है। कम से कम मालदा तक पहुंच जाते तो आसानी से गुवाहाटी पहुंच सकते थे। इसी तरह दिल्ली से झझोई जा रहे हरेराम ने बताया कि रेलवे ने बैठे बिठाए मुसीबत बढ़ा दी। आखिर अब कैसे जाएंगे समझ में नहीं आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed