फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boycott of BSNL Foundation Day; employees raise voices for pending demands.

Varanasi News: बीएसएनएल स्थापना दिवस का बहिष्कार, कर्मचारियों ने उठाई लंबित मांगों की आवाज

Thu, 01 Oct 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Boycott of BSNL Foundation Day; employees raise voices for pending demands.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीएसएनएल के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को सिगरा कार्यालय पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने बीएसएनएल स्थापना दिवस समारोह का बहिष्कार किया। लंबित मांगों के समाधान के लिए लंच आवर प्रदर्शन किया। थर्ड पे रिवीजन कमेटी (थर्ड पीआरसी) सहित विभिन्न सेवा मामलों पर ठोस और समयबद्ध कार्रवाई की मांग की गई।

बीएसएनएल के सभी संघ और एसोसिएशन (एयूएबी) के आह्वान पर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बीएसएनएल और उसके कर्मचारियों से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। एसएनईए, वाराणसी के जिला सचिव पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारी बीएसएनएल को एक मजबूत सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जायज मांगों के समाधान के बिना केवल समारोह करना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बहिष्कार किसी व्यक्ति या संस्था के विरुद्ध नहीं, बल्कि लंबित मांगों के समाधान के लिए एक शांतिपूर्ण विरोध है।
विज्ञापन


पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि लंबित मामलों पर स्पष्ट निर्णय और समयबद्ध कार्रवाई चाहिए। एआईजीईटीओए वाराणसी के जिला सचिव प्रभात कुमार यादव ने कहा कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर बीएसएनएल और कर्मचारियों-अधिकारियों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे। वाराणसी के उपमहाप्रबंधक डी के उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वे बीएसएनएल के लिए जी-जान लगा देंगे, लेकिन अपनी जायज मांगों को लेकर भी जागरूक रहेंगे। प्रदर्शन में एग्जीक्यूटिव और नॉन-एग्जीक्यूटिव वर्ग के कर्मचारियों ने एकजुट होकर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed