फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boy Kidnapped from delhi found at varanasi station

प्रेमिका ने दिल्ली से साथ आने किया इंकार तो बच्चे का किया अगवा, बनारस में बरामद

Fri, 31 Aug 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 31 Aug 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Boy Kidnapped from delhi found at varanasi station
जीआरपी ने कैंट रेलवे स्टेशन से आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
जब प्रेमिका ने साथ चलने से इंकार किया तो उसके छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। दिल्ली में अपहरण के बाद वाराणसी पहुंचे आरोपी को जीआरपी ने कैंट रेलवे स्टेशन से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया और बच्चे को बरामद कर परिजनाें के सुपुर्द कर दिया। दिल्ली पुलिस शाम को आरोपी को लेकर दिल्ली लौट गई।
विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसके साथ स्कूली यूनिफार्म में चल रहा बच्चा रो रहा था। शक होने पर जब जीआरपी ने पूछताछ की तो वह गोल मोल जवाब देने लगा। सख्ती से पूछने पर बताया कि उसका नाम हनुमान राम (30) है और वह बिहार के भभुआ का रहने वाला है।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। साथ में काम करने वाली एक विवाहिता से नजदीकियां बढ़ीं तो दिल्ली के नागलोई आउटर के समीप, पड़ोस में आकर रहने लगा। विवाहिता के घर आना-जाना बढ़ा तो उसके भाई ने आपत्ति जताई। हनुमान ने किसी और जगह जाकर रहने का निर्णय लिया और विवाहिता को भी साथ चलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के मना करने पर दबाव बनाने के लिये उसके छह वर्षीय पुत्र सचिन का, स्कूल छोड़ने के बहाने अपहरण कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि 28 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया है। बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया गया, वहीं आरोपी को दिल्ली पुलिस साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed