{"_id":"5a9460294f1c1bf07b8b985d","slug":"boy-and-girl-student-suicide-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में छात्र और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में छात्र और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर एक छात्र और एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर के भेलूपुर थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट की छात्रा ने और शिवपुर थाना क्षेत्र में बीफार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर इलाकाई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
भेलूपुर थाना अंतर्गत बृजइंक्लेव कॉलोनी में बिहार के सीवान की सुप्रिया (17) अपनी मौसी सीमा के साथ किराये के मकान में रहती थी। इंटरमीडिएट की छात्रा सुप्रिया यहां कोचिंग करती थी। सोमवार की दोपहर सीमा और सुप्रिया ने साथ खाना खाया।
इसके बाद सुप्रिया छत पर चली गई और सीमा नीचे चली गई। कुछ देर बाद सीमा कमरे में आई तो सुप्रिया नहीं मिली। बाथरूम में नजर गई तो सुप्रिया शॉवर के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकी थी। सीमा ने शोर मचाया तो मकान मालिक और आसपास के लोग भाग कर आए।
विज्ञापन
सुप्रिया को नीचे उतारकर नजदीक के डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सीमा ने सुप्रिया के मां-बाप को घटना की जानकारी दे दी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।

दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
demo pic
शिवपुर थाना अंतर्गत बड़ा लालपुर स्थित किराये के मकान में रहने वाले राजकुमार भारतीय (22) पंखे की कुंडी के सहारे गमछे का फंदा बनाकर झूल गया।
बिहार के चंपारण का मूल निवासी राजकुमार गहनी स्थित एक महाविद्यालय से बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था।
पड़ोसियों की सूचना पर राजकुमार के रिश्तेदार चितईपुर निवासी विनोद मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ ही परिवारीजनों को सूचना दिए। इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
परिवार के लोगों के आने पर मामला स्पष्ट होगा। वहीं पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही शहर में छात्र और छात्रा की आत्महत्या चर्चा का विषय बना हुआ है।