फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Both the teachers who lost their lives in the road accident were from Chandauli and Jaunpur.

Varanasi News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शिक्षक थे चंदौली और जौनपुर के

Tue, 19 Nov 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Both the teachers who lost their lives in the road accident were from Chandauli and Jaunpur.
चंदौली और जौनपुर के लिए--------
विज्ञापन

फोटो...
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दोनों शिक्षक थे चंदौली और जौनपुर के

- चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार में बाइक के पीछे ट्रेलर ने मारी थी टक्कर, हुआ पोस्टमार्टम


संवाद न्यूज एजेंसी

शिवपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार की रात ट्रेलर की टक्कर से जान गंवाने वाले निजी स्कूल के दो शिक्षक चंदौली और जौनपुर के मूल निवासी थे। सोमवार को दोनों शिक्षकों के परिजनों के आने पर चौबेपुर थाने की पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया।


जौनपुर के चकरारेत, केराकतपुर निवासी रणधीर शर्मा (36) और चंदौली के धानापुर थाने के अमरा निवासी हरिओम सिंह (37) पंचक्रोशी, पैगंबरपुर स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापक थे। रविवार को दोनों शिक्षक अपने स्कूल के ही एक स्टाफ के परिवार की शादी में शामिल होने बाइक से डुबकियां गए थे। देर रात वापसी के समय रणधीर शर्मा हेलमेट पहन कर बाइक चला रहे थे और हरिओम सिंह पीछे बैठे थे। डुबकियां पेट्रोल पंप के समीप हाईवे की सर्विस लेन से मेन रोड पर चढ़ते समय पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने दोनों शिक्षकों की बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी थी। ट्रेलर की टक्कर से दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। शिवपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि रणधीर शर्मा दो भाइयों में बड़े थे। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। रणधीर की मौत के बाद उनकी पत्नी डाली और मां मंजू शर्मा का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, हरिओम सिंह अपने मां-बाप के इकलौते पुत्र थे। एक बेटे के पिता हरिओम की मौत के बाद उनकी पत्नी चंदा सिंह और मां सूर्यमती देवी को परिजन बड़ी मुश्किल से संभाले हुए थे। हरिओम के पिता अधिवक्ता केसरी सिंह का हाल बेहाल था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed