फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Both teachers sent to different schools, BEO investigates

Varanasi News: अलग-अलग स्कूल पर भेजे गए दोनों शिक्षक, बीईओ ने की जांच

Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:38 AM IST
विज्ञापन
Both teachers sent to different schools, BEO investigates
बीजपुर। कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में दो अध्यापको के बीच हुई मारपीट की जांच के लिए शुक्रवार को बीईओ देवमणि पांडेय विद्यालय पहुंचे। बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण कर अध्यापकों से मामले की जानकारी ली। इस दौरान चूल्हे पर बच्चों का भोजन बनने पर प्रधानाचार्य को फटकार लगाई। बीएसए के निर्देश पर विवाद करने वाले शिक्षकों को अलग-अलग स्कूलों में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीईओ ने विद्यालय परिसर में बेसहारा घूम रहे पशुओं पर नाराजगी जताई। चूल्हे पर बन रहे मध्याह्न भोजन के लिए एतराज करते हुए प्रधानाचार्य को सख्त लहजे में कहा कि जब विद्यालय में गैस सिलिंडर उपलब्ध है तो चूल्हे पर मध्याह्न भोजन नहीं बनना चाहिए। बीईओ ने विद्यालय प्रांगण में चल रहे एक प्राइवेट विद्यालय के बारे में कहा कि इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। आखिर विद्यालय प्रांगण में यह विद्यालय कैसे संचालित हो रहा है। बीईओ देवमणि पांडेय ने बताया कि फिलहाल दोनों अध्यापको को अलग-अलग विद्यालयो में भेज दिया गया है। जांच जारी है। जल्द ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारी को प्रेषित किया जाएगा। आगामी दिनों में विद्यालय में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed