फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Booking parking space before leaving home

घर से निकलने के पहले बुक कर रहे पार्किंग स्पेस

Wed, 04 May 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Booking parking space before leaving home
देश डिजिटल इंडिया की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इसकी बानगी आपको वाराणसी में नवनिर्मित पार्किंग में देखने को मिल रही है। आप वाराणसी में पर्यटक के रूप में आ रहे हैं या व्यवसाय के लिए काशी आ रहे हो। घर से निकलने के पहले ही अब आप अपनी पार्किंग ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वाराणसी में बने चार पार्किंग में कौन सी पार्किंग आपके करीब है। किस पार्किंग में जगह है, ये भी आप एप से देख सकेंगे। पार्किंग का स्पेस बुक भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

पिछले सात साल में काशी का कायाकल्प हुआ है। काशी के चतुर्दिक विकास के कारण वाराणसी में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। अच्छी कनेक्टिविटी के कारण व्यापारिक गतिविधियों में इजाफा हो रहा है। शहर में यातायात के दबाव को देख सरकार ने चार पार्किंग का निर्माण करवाया है। सरकार इस पार्किंग को और आधुनिक बनाने जा रही है। अब सरकार गाड़ी पार्क करने की सुविधा के लिए एप लांच करेगी। जिसका जिम्मा स्मार्ट सिटी को दिया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीएमडी प्रोजेक्ट्स एंड को-आर्डिनेशन डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि काशी के सबसे भीड़ वाले इलाकों में यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए सरकार ने चार पार्किंग का निर्माण करवाया है। इस एप के जरिये आप अपने निकट के पार्किंग तक पहुंच सकेंगे और पहले से उपलब्धता जान सकेंगे। मन मुताबिक जगह को एप के जरिये बुक कर सकेंगे। बुक करने के लिए पेमेंट करने के बाद टिकट भी आपके मोबाइल पर आ जाएगा। इससे लाइन में लगने से बच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी आई लागत
90.42 करोड़ की लागत से निर्मित बेनियाबाग भूमिगत पार्किंग में 470 चार पहिया तथा 130 दो पहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं। 23.31 करोड़ की लागत से निर्मित टाउनहाल में 150 चार पहिया व 200 दो पहिया खड़े हो सकते हैं। 26.77 करोड़ की लागत से निर्मित सर्किट हाउस अंडर ग्राउंड पार्किंग में 178 दो पहिया वाहन और 112 कारें खड़ी हो सकती हैं। 21.17 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग में 375 दो पहिया खड़े किए जा सकते हैं। एप पर करीब सात दिनों तक की बुकिंग की सुविधा देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed