फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Book exhibition will continue till tomorrow in BHU

Varanasi News: बीएचयू में कल तक रहेगी पुस्तक प्रदर्शनी

Mon, 28 Apr 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Book exhibition will continue till tomorrow in BHU
बीएचयू के सामाजिक विज्ञान संकाय के संबोधि सभागार में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का रविवार को उद्घाटन हुआ। दो दिवसीय उत्सव साखी संवाद के तहत आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन संकाय प्रमुख प्रो. बिंदा परांजपे ने किया। प्रदर्शनी में साहित्य, कविता पर आधारित पुस्तकें लगाई गई हैं। इस दौरान दोपहर में हुए काव्य सत्र में नवोदित कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। युवा कवि विहाग वैभव ने अपनी कविता लोकगीतों की दुनिया का पाठ किया। संयोजक प्रो. सदानंद शाही ने ऐसे आयोजन हर तीन महीने पर करने की घोषणा की। सोमवार को उतर सत्य विषय पर संवाद और पाश्चात्य साहित्यालोचन परिभाषावली पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रो. अवधेश प्रधान, प्रकाश उदय, प्रो. नीरज खरे,प्रभाकर सिंह और प्रियंका सोनकर माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed