फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bollybood photographer raju updhayay death in road accident

आमिर खान के फोटोग्राफर राजू उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत

Fri, 14 Jul 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही Updated Fri, 14 Jul 2017 10:43 AM IST
सार

raju upadhyay accident

विज्ञापन
bollybood photographer raju updhayay death in road accident
raju upadhyay - फोटो : twitter

विस्तार

बॉलीवुड के जानेमाने फोटोग्राफर व दादा साहेब फाल्के एक्सीलेंस अवार्डी राजू उपाध्याय (60) की बृहस्पतिवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जीटी रोड पर राधास्वामी धाम के समीप उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई जिससे उनकी जान चली गई।
विज्ञापन


वह भदोही कोतवाली क्षेत्र के बसपरा गांव के रहने वाले थे। उनके निधन पर जैकी श्राफ, समीक्षक कोमल नाहटा समेत बॉलीवुड कई शख्सियतों ने दुख जताया है। गुरुवार की देर रात वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


मोढ़ इलाके के बसपरा गांव निवासी राजू उपाध्याय मुंबई में रहकर फोटोग्राफी करते थे। वहां उन्होंने बॉलीवुड की कई मशहूर शख्सियतों के लिए भी फोटोग्राफी की थी। तकरीबन 45 साल तक फोटोग्राफी कर चुके राजू उपाध्याय ने मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों वह आमिर खान के लिए काम कर रहे थे। उनकी पत्नी आशा उपाध्याय दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में शिक्षिका हैं और सीतामढ़ी में ही रहती हैं। राजू पखवारे भर पूर्व सीतामढ़ी आए थे। बृहस्पतिवार को दवा लेने के लिए वह गोपीगंज जा रहे थे।

सुबह साढ़े नौ बजे जीटी रोड पर राधास्वामी धाम के समीप उनकी बाइक इलाहाबाद से वाराणसी जा रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी मिलने पर गोपीगंज पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया। उनकी पत्नी की तहरीर पर चालक और ट्रक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। देर रात वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed