{"_id":"662029bc288490c46003b574","slug":"bolero-hits-an-old-man-walking-in-front-of-his-house-he-dies-varanasi-news-c-193-1-jon1001-114914-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: घर के सामने टहल रहे वृद्ध को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: घर के सामने टहल रहे वृद्ध को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बुधवार को हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
जलालपुर : मझगंवा कला निवासी प्रभुलाल (62) पुत्र गरीब राम मंगलवार की रात घर के सामने सड़क के किनारे टहल रहे थे। थानागद्दी की तरफ से आ रही बोलेरो गाड़ी से टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया , जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालक समेत बोलेरो को कब्जा में ले लिया।
रामपुर : श्रीराम जानकी दिनकर इंटर कॉलेज के सामने एनएच हाईवे पर बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे मड़ियाहूं की तरफ से कार जा रही थी। कॉलेज के पास कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद वह क्षतिग्रस्त कार लेकर आगे भागने लगा और पटरी पर बाइक सवार शिवा गौतम (18) व अवधेश गौतम (40) निवासी जमालापुर थाना रामपुर को टक्कर मार दी। पीछे मोपेड सवार सचिन प्रजापति (21) भी चपेट में आकर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
टमाटर लदी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी
सिंगरामऊ। क्षेत्र के मिश्रौली गांव के पास हाईवे पर बुधवार की भोर में अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से टमाटर लदी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया। पिकअप सुल्तानपुर मंडी से टमाटर लादकर जौनपुर मंडी जा रहा था। अचानक पीछे से आ रहे वाहन ने साइड मार दिया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पिकअप पलटने से टमाटर की पेटियां रोड पर बिखर गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, और पिकअप को कब्जे में ले लिया।