फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bolero collides with a bus parked on the side of the highway, 10 devotees injured

Varanasi News: हाईवे के किनारे खड़ी बस के पीछे बोलेरो टकराई, 10 श्रद्धालु घायल

Sat, 15 Feb 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Bolero collides with a bus parked on the side of the highway, 10 devotees injured
रोहनिया। अखरी में शुक्रवार की शाम नेशनल हाईवे के किनारे खड़ी बस के पीछे तेज रफ्तार बोलेरो आकर टकरा गई। हादसे में बोलेरो सवार 10 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। घायलों में एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई गई है। हादसे की वजह बोलेरो चालक को झपकी आना बताया गया है।
विज्ञापन


बिहार के वैशाली जिले के प्योरपुर गांव से 10 लोग बोलेरो से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए गए थे। वापसी के दौरान अखरी चौराहे के समीप खड़ी बस के पीछे बोलेरो जा टकराई। बोलेरो सवार मनीष सिंह न बताया कि हादसे में वह और चालक सोनेलाल दास उर्फ सोनू ,नागेंद्र दास , पिंकी देवी, गिरजा देवी, हरिहर दास, जानकी, गुड़िया मनीष कुमार व रीमा देवी घायल हो गई। घायलों में नागेंद्र दास की स्थिति गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed