Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Body of Youth Who Left Home for Mumbai in Anger Found Hanging in Varanasi

Varanasi News: घर से नाराज होकर मुंबई के लिए निकाला था युवक, जंगल में फंदे से लटकता मिला शव

Sat, 04 Apr 2026 12:15 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Apr 2026 12:15 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में मार्कण्डेय महादेव के जंगल में पेड़ से फंदे के सहारे लटकता युवक का शव मिला। परिजनों ने बताया कि वह घर से नाराज होकर मुंबई कमाने के लिए निकला था। 

विज्ञापन
Body of Youth Who Left Home for Mumbai in Anger Found Hanging in Varanasi
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले के कैथी के मार्कण्डेय महादेव के जंगल में बृहस्पतिवार को बबूल के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव शुक्रवार को शिनाख्त के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि संदीप पांडेय (25) निवासी आजमगढ़ घर से नाराज होकर मुंबई कमाने के लिए निकला था। 

विज्ञापन


राणा प्रताप पांडेय निवासी खरिहानी थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ ने बताया कि संदीप बृहस्पतिवार को सुबह घर से नाराज होकर एक हजार रुपये लेकर मुंबई कमाने के लिए निकला था। वह अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। राणा खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed