{"_id":"599fc6004f1c1b471a8b45a9","slug":"body-of-martyr-daroga-reached-the-jaunpur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद दरोगा को वीरता पदक, परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद दरोगा को वीरता पदक, परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता : सीएम योगी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:30 PM IST
विज्ञापन
शहीद दरोगा के शव को कंधा देते मंत्री महेंद्र सिंह, परिवार वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट में डकैतों के साथ मुठभेड़ में शहीद दरोगा जय प्रकाश सिंह का शव गुरुवार देर रात उनके गांव बनेवरा पहुंच गया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
शहीद दरोगा के अंतिम दर्शन के लिए सुबह आसपास के गावों से हजारों लोग वहां पहुंचे और उन्हें अंतिम विदाई दी। सूबे के ग्रामीण विकास राज्यमंत्री महेंद्र सिंह और एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार भी शहीद को अंतिम सलामी देने के लिए उनके गांव पहुंचे।
विज्ञापन
मंत्री महेंद्र सिंह ने शहीद दरोगा के पिता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोन पर बात कराई। सीएम योगी ने उन्हें हर संभव मदद भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि शहीद जेपी सिंह के परिवार को 25 लाख रुपये गृह विभाग और 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कोष से दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने शहीद के गांव की एक सड़क को उनके नाम पर रखने और वहां एक द्वार बनाने की भी घोषणा की। शहीद जेपी सिंह को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। उधर, जौनपुर, लखनऊ और बंदा परिक्षेत्र के जिलों के सभी पुलिसकर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन परिवार को देने की घोषणा की है।
वहीं शहीद के पिता से यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ने भी बात की। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। डीजीपी ने कहा शहादत बेकार नहीं जाएगी। इससे पहले रात सवा एक बजे शव पहुंचा। शहीद का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा।
#UPCM ने मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर श्री जेपी सिंह के पिता श्री श्याम बिहारी सिंह से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 25, 2017
शहीद श्री जेपी सिंह के परिवार को 25 लाख रुपये गृह विभाग और 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री कोष से दी जा रही है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 25, 2017