फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Body found next day Youth drowned river while bathing bike discovered near Chandrama Rishi Ashram

दूसरे दिन मिला शव: नहाने समय नदी में डूब गया था युवक, चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास मिली बाइक; मातम

Mon, 05 Oct 2026 01:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 05 Oct 2026 01:13 PM IST
सार

जिले के कंधरापुर क्षेत्र में नदी में नहाने गए 36 वर्षीय झारखंडेय उपाध्याय का दूसरे दिन शव मिला। वह रविवार को चंद्रमा ऋषि आश्रम पर बुलेट और कपड़े छोड़कर नदी में गया था। सोमवार सुबह कंहेनपुर गांव के पास उसका शव उतराया मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Body found next day Youth drowned river while bathing bike discovered near Chandrama Rishi Ashram
नदी के पास भीड़ और झारखंडेय उपाध्याय की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गए युवक का दूसरे दिन शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक रविवार को चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास अपनी बुलेट खड़ी कर कपड़े उतारकर नदी में नहाने गया था। इसके बाद वह लापता हो गया। सोमवार सुबह कंहेनपुर गांव के पास नदी में उसका शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


देवखरी गांव निवासी झारखंडेय उपाध्याय (36) रविवार सुबह बुलेट बाइक से घर से निकला था। दोपहर में वह चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंचा। यहां बुलेट खड़ी करने के बाद उसने कपड़े उतारे और नदी में नहाने चला गया। काफी देर बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। देर शाम तक उसका पता नहीं चलने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए।

विज्ञापन

परिजनों में कोहराम

रात करीब 10 बजे परिजनों को जानकारी मिली कि चंद्रमा ऋषि आश्रम के पास झारखंडेय की बुलेट खड़ी है। इसके बाद परिवार के लोग और गांव के अन्य लोग आश्रम पहुंचे। वहां बुलेट के पास युवक के कपड़े भी पड़े मिले। इससे लोगों को उसके नदी में डूबने की आशंका हुई। ग्रामीणों और परिजनों ने देर रात तक आसपास के इलाके और नदी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद सभी लोग घर लौट गए।

सोमवार सुबह कंहेनपुर गांव के पास नदी में लोगों ने एक युवक का शव पानी में उतराया देखा। इसकी सूचना कंधरापुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पहचान के बाद शव झारखंडेय उपाध्याय का होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंधरापुर पुलिस के अनुसार, युवक की मौत नदी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed