फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Body and mind are drenched with the showers of Hori-Chaiti, Dadra and Thumri of Banaras Gharana

Varanasi News: बनारस घराने की होरी-चैती, दादरा और ठुमरी की फुहार से भीगे तनमन

Mon, 16 Mar 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Body and mind are drenched with the showers of Hori-Chaiti, Dadra and Thumri of Banaras Gharana
नागरी नाट्य मंडली में नमन संगीत समारोह संगीत की प्रस्तुति देते कलाकार, अमर उजाला
गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी के साथ काशी के कलाकारों ने अपने गुरुजनों और बनारस घराने के सिद्धहस्त कलाकारों की बंदगी की। पं. महादेव प्रसाद मिश्र के शिष्य व पुत्र प्रख्यात गायक पं. गणेश प्रसाद मिश्र और गिरजा देवी के शिष्य राहुल-रोहित मिश्र के सुरों ने होरी-चैती, दादरा और ठुमरी की फुहार से सभी को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन

संगीत परिषद की ओर से तीन दिवसीय सांगीतिक अनुष्ठान नम संगीत महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को नागरी नाटक मंडली में सुर साज के साथ समर्पण भाव में दिखाई दिया। शुरुआत पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बनारस घराने की प्रसिद्ध बंदिशों से की। उन्होंने राग मिश्र खमाज में ठुमरी हटो जाओ रे ना बोले कान्हा... के बाद दादरा- डगर बीच कैसे चलूं... सुनाया। राग मिश्र पीलू में मृग नयनी के बाद अपने पिता पं. महादेव प्रसाद मिश्र के होरी की प्रसिद्ध बंदिश- काशी में होली रचावें रे भोला... से गायन को विराम दिया।
विज्ञापन

दूसरी प्रस्तुति विदुषी कमला शंकर के गिटार वादन की रही। उन्होंने राग झिंझोटी में अलाप के बाद विलंबित तीन ताल और मध्य तीन ताल में पेश किया। तीसरी प्रस्तुति में राहुल-रोहित मिश्र के शास्त्रीय गायन की रही। उन्होंने राग जोग में बड़ा ख्याल एवं द्रुत ख्याल की बंदिश को स्वर दिया। गिरजा देवी को समर्पित टप्पा गुलशन में बुलबुल चहकी... सुनाया। दादरा-दीवाना किये श्याम... सुनाया। अंत में राग भैरवी में भजन- धन्य भाग सेवा का अवसर पाए... सुनाकर गुरुजनों को नमन किया। अंतिम प्रस्तुति में शैली तिवारी के कथक की रही। उन्होंने कृष्ण वंदना के बाद बनारस की पारंपरिक कथक और अंत में ठुमरी- डगर चलत देखो श्याम कर गईया... से अनुष्ठान की पूर्णाहुति की। इसके पूर्व सप्तक की 11 महिलाओं ने गणेश वंदना की। स्वागत संस्था के सचिव विनोद अग्निहोत्री, डॉ. अजीत सहगल व डॉ. सुचरिता गुप्ता तथा संचालन अंकिता खत्री ने किया।

नागरी नाट्य मंडली में नमन संगीत समारोह संगीत की प्रस्तुति देते कलाकार, अमर उजाला

नागरी नाट्य मंडली में नमन संगीत समारोह संगीत की प्रस्तुति देते कलाकार, अमर उजाला

नागरी नाट्य मंडली में नमन संगीत समारोह संगीत की प्रस्तुति देते कलाकार, अमर उजाला

नागरी नाट्य मंडली में नमन संगीत समारोह संगीत की प्रस्तुति देते कलाकार, अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed