फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boats will be identified through QR code, two lane route in Ganga In Varanasi

UP: क्यूआर कोड से होगी नाव की पहचान, गंगा में टू लेन का रूट; यात्री भार क्षमता के अनुसार जारी होगा लाइसेंस

Mon, 12 Feb 2024 12:28 PM IST
शाहरुख खान शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी
शशांक मिश्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 12 Feb 2024 12:28 PM IST
सार

वाराणसी में अब नाव संचालन की नई गाइड लाइन के अनुसार होगा। नाव की पहचान क्यूआर कोड से होगी। गंगा में टू लेन का रूट होगा। यात्री भार क्षमता के अनुसार लाइसेंस जारी होगा। हर तीन महीने में तकनीकी टीम फिटनेस की जांच करेगी। नाव संचालकों के साथ खुली बैठक कर नगर निगम गाइड लाइन जारी करेगा। यह अप्रैल से लागू होगा। 

विज्ञापन
Boats will be identified through QR code, two lane route in Ganga In Varanasi
गलत लेन में चलने वाली नावों का होगा चालान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के मनोहारी दृश्य की एक झलक पाने के लिए देश और दुनियाभर से वाराणसी पहुंचने वाले सैलानियों की सुरक्षा के लिए नाव संचालन की नई गाइड लाइन तैयार हो रही है। सड़क पर चलने वाले वाहनों की तरह जल्द ही नावों के पंजीकरण की व्यवस्था होगी। फिटनेस जांची जाएगी। 
विज्ञापन


गंगा में बेतरतीब नावों का संचालन रोकने के लिए दो लेन का रूट भी बनाया जाएगा। यह व्यवस्था अप्रैल से लागू होगी। राजघाट से अस्सी घाट के बीच नौका संचालन पर निगरानी के लिए नगर निगम और जल पुलिस की चौकियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। 
विज्ञापन


इसे नाविकों के साथ खुली बैठक कर अनुमोदित कराया जाएगा ताकि उनके सुझावों के जरिये इसमें संभावित बदलाव किए जा सकें। इसे लागू करने के बाद अमल में भी लाया जा सके। गंगा में बढ़ती नावों की संख्या और भीड़ को देखते हुए नगर निगम नई गाइड लाइन बना रहा है। इसमें सभी आरटीओ की तर्ज पर नावों को क्यूआर कोड से पंजीकृत किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नाव की क्षमता के अनुसार ही अलग-अलग सीरिज के नंबर आवंटित किए जाएंगे। नावों पर रेडियम युक्त क्यूआर कोड वाले मार्कर लगाए जाएंगे। मार्कर तीन रंगों में बड़े आकार के होंगे ताकि उन्हें दूर से देखा जा सके। प्रत्येक तीन महीने में नावों के फिटनेस की जांच होगी। गंगा में भी ट्रैफिक लेन बनाई जाएगी।

गलत लेन में चलने वाली नावों का होगा चालान
नगर निगम की नई गाइड लाइन के अनुसार गंगा में जेटी के जरिये राजघाट से अस्सी घाट तक रूट तैयार किया जाएगा। इसमें कई घाटों के सामने यू टर्न और घाट तक जाने की सुविधा होगी। गंगा में नावों के ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्था होगी। गलत लेन में जाने और संचालन में लापरवाही पर चालान भी किया जाएगा।

नहीं होगा बिना लाइसेंस वाले नावों का संचालन
नगर निगम ने गंगा में नाव संचालन को सुचारू और व्यवस्थित करने के लिए सर्वे कराया है। इसमें ज्यादा किराया लेना, जर्जर नाव का संचालन, बिना सीएनजी वाले नाव का संचालन सहित अन्य खामियां सामने आई हैं। अब प्रत्येक घाट पर किराया सूची लगाई जाएगी। बिना लाइसेंस वाले नावों का संचालन बंद कराया जाएगा।
एक नजर में

अस्सी से राजघाट के बीच कुल नावें-- 2500
नगर निगम से कुल लाइसेंस वाली नावें-- 1200
गंगा में चल रहीं बिना लाइसेंस वाली नावें-- 800
नावें जिनका लाइसेंस निगम की प्रक्रिया में--120
गंगा में सीएनजी से चलने वाली नावें --650

गंगा में नाव संचालन को व्यवस्थित करने के लिए गाइड लाइन तैयार कराई जा रही है। इसमें पंजीकरण, चालान और फिटनेस की प्रक्रिया को शामिल किया जा रहा है। नाविक समाज का सुझाव भी शामिल किया जाएगा। - अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed