{"_id":"66fa5baf3b14a83db70562c3","slug":"boats-started-running-in-varanasi-after-water-level-of-ganga-decreased-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: गंगा में इन शर्तों पर चलने लगे बजड़े, जल्द ही बड़ी और छोटी नावों को भी मिल जाएगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: गंगा में इन शर्तों पर चलने लगे बजड़े, जल्द ही बड़ी और छोटी नावों को भी मिल जाएगी अनुमति
Mon, 30 Sep 2024 01:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:35 PM IST
सार
गंगा में बजड़े का संचालन सोमवार से शुरू हो गया है। मंगलवार को बड़ी और बुधवार को छोटी नावों को नौकायन की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
Varanasi Ganga Ghat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गंगा के घटते जलस्तर को देखते हुए जल पुलिस की ओर से नौका संचालन पर लगाई गई पाबंदी सोमवार से हटा ली गई है। सोमवार को बजड़ों का संचालन शुरू हुआ, इसके बाद मंगलवार से बड़ी नावें और बुधवार से छोटी नावों को चलाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
सुबह छह बजे से पहले और शाम छह बजे के बाद नहीं चलेंगी नावें
नाविकों के एक दल ने दशाश्वमेध घाट पर रविवार को जल पुलिस प्रभारी मुलाकात कर नौका संचालन की अनुमति मांगी थी, जिसपर जल पुलिस ने सहमति जताई। जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि सुबह छह से पहले और शाम छह बजे के बाद नावें नहीं चलेंगी। दिन में जल पुलिस के साथ एनडीआरएफ और पीएसी की नावें लगातार पेट्रोलिंग करती रहेंगी।
विज्ञापन
ड्रैगन लाइट से लैस सिपाही शाम को नावों को रोकेंगे। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाली नावों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नाव में बैठने वाले प्रत्येक व्यक्ति को लाइफ सेवर जैकेट अनिवार्य रूप से पहनना होगा।
विज्ञापन
क्षमता से आधी सवारी बैठाएंगे नाविक
नाविकों और जल पुलिस प्रभारी के साथ हुई बैठक में सुरक्षा मानकों पर चर्चा हुई। जल पुलिस प्रभारी ने कहा कि अभी भी गंगा में पानी अधिक है और धारा भी तेज है। इसे देखते हुए नाविकों को क्षमता से आधी सवारी बैठाकर चलाने की अनुमति दी गई है।