{"_id":"60c273ae8ebc3e9a2359687b","slug":"boat-operation-will-be-allowed-after-vaccination-city-news-vns5941536121","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन के बाद मिलेगी नौका संचालन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन के बाद मिलेगी नौका संचालन की अनुमति
विज्ञापन
गंगा में नौका संचालन के लिए वैक्सीनेशन के बाद ही नाविकों की अनुमति दी जाएगी। 14 जून से गंगा में नौका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ नाविकों की बैठक में संचालन शुरू करने के दिशा निर्देश जारी किए गए।
एसीएम द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नाविकों के वैक्सीनेशन के बाद सोमवार से नौका संचालन पर लगी रोक हटा ली जाएगी। शुक्रवार से कैंप लगाकर नाविकों का वैक्सीनेशन कराया जाएगा। तीन दिनों में वैक्सीनेशन पूरा करने के बाद सोमवार से नौका संचालन की अनुमति कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार दी जाएगी।
दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस कार्यालय में एसीएम और एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय संग नाविकों की बैठक हुई।
एसीपी दशाश्वमेध द्वारा नाविकों की राय पर सर्किल कोतवाली, सर्किल दशाश्वमेध और सर्किल भेलूपुर में आने वाले गंगा घाटों की नावों की पहचान के लिए अलग-अलग रंग से पेंट करवाकर उस पर नाविक का नाम और पता लिखने की बात पर सहमति बनी। सोमवार से नाविक कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार नौका का संचालन शुरू करेंगे।