फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boat in Varanasi will not operate without registration registration process begun at RTO

Varanasi News: बिना पंजीकरण नहीं चलेंगी नावें, आरटीओ में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू; पुराने आवेदन में फंसा पेंच

Tue, 24 Mar 2026 12:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 24 Mar 2026 12:57 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गंगा में बिना पंजीकरण नावें नहीं चलेंगी। पंजीकरण के लिए आरटीओ में प्रक्रिया शुरू हो गई है। उधर, पुराने आवेदन में तकनीकी दिक्कतों का पेंच फंसा है। 

विज्ञापन
Boat in Varanasi will not operate without registration registration process begun at RTO
ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा में नावों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग में नावों का पंजीकरण अनिवार्य हो गया है। बिना पंजीकरण के गंगा में नाव चलाने वाले नाविकों के खिलाफ कार्रवाई होगी और नाव भी जब्त की जाएगी। आरटीओ कार्यालय में पंजीकरण संबंधित प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार पोर्टल शुरू है लेकिन आवेदन की प्रक्रिया में तकनीकी दिक्कतें भी हैं। नए बोट वालों का पंजीकरण शुरू है। पुराने नाव के आवेदन नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन


गंगा में लगभग तीन हजार छोटी-बड़ी नावें संचालित हो रही हैं। पिछले 10 साल में दो हजार से अधिक नावें बढ़ी हैं। नमो घाट से अस्सी घाट के बीच सबसे अधिक नौका विहार होता है। गंगा आरती के समय इतनी भीड़ होती है कि आपस में कई बार नावें टकरा जाती हैं। जर्जर नावों के संचालन के चलते हादसे भी होते हैं। 
विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस ने अब सख्ती की है कि बिना पंजीकरण के नाव संचालित नहीं होंगी। अगले हफ्ते से इसकी निगरानी होगी। एआरटीओ प्रशासन मनोज प्रसाद वर्मा ने बताया कि पोर्टल शुरू हो चुका है, नए बोट वाले अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पुराने नावों के आवेदन में कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिन्हें जल्द ही दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed