{"_id":"6374ec886590b52dd6022495","slug":"boat-campaign-of-ncc-starts-from-mirzapur-60-navel-cadets-will-come-to-kashi-on-22nd-novemebr-via-ganga","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: NCC का नौका अभियान मिर्जापुर से शुरू, 60 कैडेट्स गंगा के रास्ते 22 को आएंगे काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: NCC का नौका अभियान मिर्जापुर से शुरू, 60 कैडेट्स गंगा के रास्ते 22 को आएंगे काशी
Wed, 16 Nov 2022 07:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:28 PM IST
सार
एनसीसी की 7 यूपी नेवल इकाई की ओर से नौका अभियान की शुरुआत बुधवार को मिर्जापुर के हरगढ़ गांव घाट से हो गई। करीब 60 एनसीसी कैडेट्स गंगा के रास्ते होते हुए 22 नवंबर की शाम को काशी आएंगे।
विज्ञापन
एनसीसी की 7 यूपी नेवल इकाई की ओर से नौका अभियान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एनसीसी की 7 यूपी नेवल इकाई की ओर से नौका अभियान की शुरुआत बुधवार को मिर्जापुर के हरगढ़ गांव घाट से हो गई। करीब 60 एनसीसी कैडेट्स गंगा के रास्ते होते हुए 22 नवंबर की शाम को काशी आएंगे। यहां रविदास घाट पर टीम का स्वागत होगा। एनसीसी कैडेटों के नौका अभियान दल को मिर्जापुर के एसडीएम सीबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
7 यूपी नौसेना एनसीसी इकाई के कमान अधिकारी कमांडर अरुण राय के नेतृत्व में 15 नवंबर से शुरू होकर 22 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान में कैडेट गंगा में 153 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। यात्रा में नौसेना एनसीसी के 60 कैडेट्स, 25 कर्मचारी तीन डीके व्हेलर नौकाएं, एक जेमिनी एवं एक सुरक्षा नौका के साथ शामिल हैं।
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स इन नौकाओं में सेलिंग करते हुए गंगा नदी के रास्ते 22 नवंबर की शाम को रविदास घाट पहुंचेंगे।