फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board meeting not held for four months; councilors gherao the Executive Officer

Varanasi News: चार महीने से नहीं हुई बोर्ड की बैठक, सभासदों ने किया ईओ का घेराव

Tue, 29 Sep 2026 02:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Board meeting not held for four months; councilors gherao the Executive Officer
गंगापुर नगर पंचायत में करीब चार महीने से बोर्ड की बैठक नहीं होने से सभासदों में आक्रोश है। नाराज सभासदों ने सोमवार को अधिशासी अधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और जल्द बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग की। सभासदों का कहना है कि गंगापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासदों की बोर्ड बैठक करीब चार महीने से नहीं हुई है। सभासदों का कहना है कि बैठक नहीं होने से नगर पंचायत से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामले लंबित पड़े हैं। नए विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा नहीं हो पा रही है। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बैठक नहीं बुलाई गई तो जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सभासद राजेश केसरी, सभासद प्रतिनिधि रोशन भारतीय, सुरेश मौर्या, रमेश शर्मा, धर्मेंद्र यादव, संतोष यादव, जावेद अंसारी, कमलेश गुप्ता, करन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed