फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board Exam: Admit cards given to 100 schools in two days

बोर्ड परीक्षा: दो दिन में 100 स्कूलों को दिए प्रवेश पत्र

Wed, 14 Feb 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Admit cards given to 100 schools in two days
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस कार्यालय से प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हो गया है। दो दिनों में 100 स्कूलों को प्रवेश पत्र दिया गया। मंगलवार को भी वितरण को लेकर कार्यालय पर गहमागहमी का माहौल रहा। 56 हजार विद्यार्थियों तक प्रवेश पत्र पहुंचाने के लिए अभी दो दिन वितरण और चलेगा। छात्र-छात्राओं को हर हाल में 18 से 20 फरवरी तक प्रवेश पत्र को पहुंचाने का निर्देश प्रधानाचार्यों को दिया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा में कुल 56 हजार 355 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए सोमवार से छात्रों के प्रवेश पत्रों का वितरण कार्यक्रम शुरू हो गया। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में स्कूलों के कर्मचारी डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। दो दिनों में करीब 100 विद्यालय प्रवेश पत्र ले गए, जबकि 15 फरवरी तक सभी 183 स्कूलों को प्रवेश पत्र ले जाना है। जिले में कुल 183 स्कूल हैं। जिसमें 33 राजकीय, 25 सहायता प्राप्त और 100 से अधिक वित्तविहीन स्कूल संचालित हैं। 56 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को परीक्षा शुरू होने से पूर्व प्रवेश पत्र पहुंचाना है। इन सभी छात्रों के प्रवेश पत्रों का वितरण चार दिन यानि 15 फरवरी तक होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि दो दिन में करीब 100 विद्यालयों को प्रवेश पत्र दिया गया। 83 विद्यालयों को 15 फरवरी तक प्रवेश पत्र ले जाने का निर्देश दिया गया है। 22 फरवरी से पहले शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं तक प्रवेश पत्र पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
2.87 लाख उत्तर पुस्तिकाएं आईं, वितरण शुरू
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज स्थित संकलन केंद्र पर अब तक दो लाख 87 हजार उत्तरपुस्तिका आ चुकी है। जिसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है। प्रधानाचार्य जीआईसी विजय सिंह यादव ने बताया कि हाईस्कूल की एक लाख 62 हजार और इंटरमीडिएट की एक लाख 25 हजार उत्तरपुस्तिका अब तक आई है। जिसका स्कूलों को वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed