फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   blue whale online game playing student of jaunpur

गाजीपुर में ‘ब्लू ह्वेल’ की दस्तक, 13 स्टेज तक फंसा मिला 11वीं का छात्र

Fri, 15 Sep 2017 11:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 15 Sep 2017 11:18 AM IST
blue whale online game playing student of jaunpur
blue whale - फोटो : blue whale
यूपी के गाजीपुर  में खतरनाक ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल ने दस्तक दे दी है। 11वीं का एक छात्र 50 स्टेजों वाले इस गेम में वह 13 स्टेज तक चला गया। वह इस गेम में पूरी तरह से फंस चुका है।  


गेम में बुरी तरह फंस चुके 11वीं  के छात्र को स्कूल प्रबंधन ने सतर्कता से समय रहते चिकित्सकों के पास काउंसलिंग के लिए भेज दिया। पुलिस ने भी छात्र की काउंसलिंग की। छात्र का कहना है कि वह गेम छोड़ना चाहता है, लेकिन छोड़ नहीं पा रहा। खेल से दूर होने पर इसकी मानीटरिंग करने वाले धमकियां दे रहे हैं।


छात्र को चिकित्सा के लिए डाक्टरों ने वाराणसी रेफर किया है। दो दिन पहले सैद्नपुर नगर के ज्ञान भारती स्कूल में ब्लू व्हेल खेल से जुटे एक छात्र का मामला प्रकाश में आया। कक्षा 11 के इस छात्र का स्कूल में कई दिनों से उसके बदले स्वभाव और अलग थलग रहने को स्कूल प्रबंधन ने नोटिस में लिया और उस पर नजर रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


बुधवार को उसके साथ के छात्रों ने प्रधानाचार्य पीके मिश्र को बताया कि उसने अपने हाथ पर काट कर मछली बना ली है, तो प्रधानाचार्य ने इसकी सूचना तुरंत प्रबंधक सौम्य बरनवाल को दी। प्रबंधक और प्रधनाचार्य की सूचना पर बुधवार की रात आठ बजे सीओ सर्वेश मिश्र, कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी छात्र के घर पहुंचे और उससे बातचीत की।

बातचीत से छात्र से मालूम हुआ की वह खेल में काफी अंदर तक चला गया है। छात्र ने बताया कि 50 स्टेजों वाले इस गेम में वह 13 स्टेज तक चला गया है। वह खेल छोड़ना चाहता है लेकिन छोड़ नहीं पा रहा है।


खेल से दूर होने पर खेल की मॉनीटिरिंग करने वाले तमाम धमकियां दे रहे है। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा छात्र के घर पहुंचे और बातचीत के बाद छात्र को सुरक्षा और चिकित्सा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed