फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blood mobile van will run from BHU to villages

Varanasi News: बीएचयू से गांवों में चलेगी ब्लड मोबाइल वैन

Sat, 21 Feb 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Blood mobile van will run from BHU to villages
वाराणसी। बीएचयू में रक्तदान सेवाओं को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड और बीएचयू के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। सीएसआर द्वारा समर्थित यह ब्लड मोबाइल वैन चिकित्सा विज्ञान संस्थान और संबद्ध रक्त केंद्र के सहयोग से संचालित होगी।
विज्ञापन

यह वैन ग्रामीण और वंचित समुदायों में जागरूकता अभियान के तहत भेजी जाएगी। सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह के लिए मोबाइल यूनिट अत्याधुनिक डोनर काउच, रेफ्रिजरेशन सिस्टम, स्क्रीनिंग सुविधाएं और स्टोरेज यूनिट से सुसज्जित होगी। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा, यह साझेदारी हमारे विश्वविद्यालय और स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मोबाइल ब्लड वैन से रक्तदान अभियान चलाने की हमारी क्षमता में काफी वृद्धि होगी और जरूरतमंद अस्पतालों और मरीजों के लिए रक्त की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed