{"_id":"5792847e4f1c1b3c50c4c3d2","slug":"blood-donation-the-stronger-will-be-the-relationship-of-humanity","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान करें, मजबूत हो जाएंगे मानवता के रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान करें, मजबूत हो जाएंगे मानवता के रिश्ते
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 23 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान किसी मानवता यज्ञ से कम नहीं, किसी की मदद कर मिलने वाली ये खुशी आत्मसंतुष्टि भी देती है और गौरव भी। यह एक ऐसी आहुति है, जिसमें किया गया एक-एक बूंद रक्त का दान मानवता के रिश्ते को मजबूती देता है। ये कहना है कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा भव्या का। पिछले चार साल से भव्या लगातार हर तीन महीने पर रक्तदान करती हैं। पहली बार भव्या ने दोस्तों के साथ रक्तदान किया था।
रक्तदान कर उनके मन को जो सुकून मिला, फिर वो कोई बड़े से बड़े काम में नहीं मिला। फिर अपने इसी सुकून के लिए भव्या हर तीन महीने पर रक्तदान करने लगीं। अमर उजाला फाउंडेशन और सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू के ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल दिवस पर 26 जुलाई को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण कराने वालों के लिए भव्या प्रेरणास्रोत साबित होंगी। भव्या की ही तरह आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट रहे प्रांशु आदित्य ने भी कई बार रक्तदान किया है। सुनकर आपको भी हंसी आ जाए कि पहली बार प्रांशु ने सिर्फ इसलिए रक्तदान किया क्योंकि उसने कई दिन से सेब नहीं खाया था और कैंपस में हो रहे रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों को सेब बंट रहे थे।
महज एक सेब के लिए पहली बार रक्तदान करने वाले प्रांशु को यह नेक काम कर वो खुशी मिली कि रक्तदान को अपने जीवन का मिशन बना लिया। प्रांशु कहते हैं इमरजेंसी में भी मैंने ब्लड डोनेट किया है। उस वक्त जरूरतमंद के घरवालों के लिए हम किसी भगवान से कम नहीं होते और वही पल सबसे ज्यादा सुकून देता है। प्रांशु की अपील है कि ‘अमर उजाला की इस मुहिम में आइए आप भी कदम से कदम मिलाइए, रक्तदान कर न सिर्फ दूसरों को जिंदगी दीजिए बल्कि दूसरों को प्रेरित भी करिए।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर के लिए शुक्रवार को चिरईगांव से अनिल कुमार, अस्सी से विकल्प राय, औरंगाबाद से सुमित कुमार गुप्ता, गिरिशा सिंह, बीएचयू से अशोक कुमार वर्मा, हरहुआ से अनिल पटेल, खोजवा से अमित सेठ, सारनाथ से डॉ. शशिकांत गिरि, बच्छाव से सुजीत गुप्ता, कादीपुर से आशीष, सुंदरपुर से श्वेता व रूपेश कुमार, दुर्गाकुंड से राजेश कुमार बिंद, कैवल्यधाम कालोनी से राहुल सिंघी, शिवांशी गुप्ता, भैरवनाथ से अमन यादव, गंगापुर से वीर बहादुर, कांशीराम आवास शिवपुर से शैलेंद्र कुमार गोपी, नदेसर से जीशान वसीम ने पंजीकरण कराया है।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर 26 जुलाई को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों में रक्तदान के लिए वाराणसी समेत पूर्वांचल के 10 जिलों में शुक्रवार तक 714 लोग अपना पंजीकरण करा चुके हैं। अकेले शुक्रवार को वाराणसी में 20, सोनभद्र में तीन, भदोही में 11, चंदौली में 12, मिर्जापुर में 14, गाजीपुर में 22, आजमगढ़ में 27, जौनपुर में 10, मऊ में 9 और बलिया में 19 व्यक्तियों ने रक्तदान-महादान के अभियान में शामिल होने का संकल्प लिया।