{"_id":"608833e08ebc3e59274e1b41","slug":"blood-cancer-victim-seen-in-whats-app-group-needs-blood-to-donate-blood","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जज्बा : व्हाट्स एप ग्रुप में देखा ब्लड कैंसर पीड़िता को चाहिए खून तो पहुंच गए रक्तदान करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बा : व्हाट्स एप ग्रुप में देखा ब्लड कैंसर पीड़िता को चाहिए खून तो पहुंच गए रक्तदान करने
Tue, 27 Apr 2021 09:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:25 PM IST
सार
- आशापुर पुलिस चौकी के प्रभारी के जज्बे को सभी ने सराहा, महकमे के अधिकारियों ने दी शाबाशी
विज्ञापन
ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला के लिए रक्तदान करते हुए आशापुर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस के भीषण संक्रमण के इस दौर में खाकी किसी न किसी माध्यम से रोजाना लोगों की मददगार बन रही है। मंगलवार को आशापुर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह को एक व्हाट्स ऐप्प ग्रुप से पता लगा कि लहरतारा स्थित कैंसर हॉस्पिटल में एक महिला को खून की आवश्यकता है। इस पर वह अपना जरूरी कामकाज निपटा कर रक्तदान करने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
दरोगा राजीव के इस जज्बे की महिला के परिजनों के साथ ही आमजन ने खासी सराहना की। वहीं, उनके उच्चाधिकारियों ने भी उन्हें शाबासी दी। सारनाथ थाने की आशापुर पुलिस चौकी के प्रभारी राजीव कुमार सिंह को शहर के एक व्हाट्स ऐप्प ग्रुप से सूचना मिली कि लहरतारा स्थित कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती ब्लड कैंसर से पीड़ित एक महिला को ओ पॉजिटिव ग्रुप के खून की जरूरत है।
विज्ञापन
इस सूचना के आधार पर दरोगा राजीव अस्पताल पहुंचे और परिजनों से संपर्क कर उन्होंने रक्तदान किया। इस संबंध में दरोगा राजीव ने कहा कि यह उनका कर्तव्य था। आगे भी जरूरत पड़ेगी तो वह रक्तदान या किसी भी अन्य माध्यम से आमजन की मदद के लिए सहर्ष तैयार मिलेंगे।
विज्ञापन