फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blessings and guidance of elders is invaluable capital

बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन है अमूल्य पूंजी

Mon, 12 Jul 2021 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Blessings and guidance of elders is invaluable capital
कांग्रेस को एक बार फिर पार्टी के पुरनिए नेताओं की याद आ गई। जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मैदागिन स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के पुराने नेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान कांग्रेस के करीब डेढ़ सौ वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम और सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि बुजुर्गों का आशीर्वाद और उनका मार्गदर्शन हम सबकी अमूल्य पूंजी है। खासकर वर्तमान परिस्थितियों में उनका मार्गदर्शन बेहद जरूरी है। कारण कि ये लोग न सिर्फ आंदोलन, संघर्षों में रहे हैं बल्कि जेल भी गए हैं। नई पीढ़ी को इनके आशीर्वाद की जरूरत है। वर्तमान में जिस नींव पर पार्टी खड़ी है। उस नींव को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। वरिष्ठ नेताओं के त्याग, मेहनत, संघर्ष के बूते ही पार्टी खड़ी है। हम सबको मिलकर जनविरोधी ताकतों से लड़ना है। सम्मानित होने वाले वरिष्ठ कांग्रेसजनों में सतीश चौबे, तेगबहादुर सिंह, शिवरतन मोरोलिया, सतीश राय, कन्हैयालाल त्रिपाठी, दुर्गाप्रसाद गुप्ता आदि शामिल रहे। इस दौरान प्रजानाथ शर्मा, राघवेंद्र चौबे, इमरान खान, मनीष चौबे, शैलेंद्र सिंह, फसाहत हुसैन, मनीष मोरोलिया, अशोक सिंह, ऋ तु पांडेय, पंकज सिंह, चंचल शर्मा, विश्वनाथ कुंवर, हसन मेहंदी कब्बन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed