फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Blast in battery teenager dies after charging mobile from Chinese charger

लापरवाही: जीभ से लगाते ही मोबाइल बैट्री में हुआ ब्लास्ट, किशोर की मौत, ऐसे चार्जर से रहें सावधान

Sun, 28 Mar 2021 10:56 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Sun, 28 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Blast in battery teenager dies after charging mobile from Chinese charger
मोबाइल - फोटो : AmarUjala

उत्तर प्रदेश में एक ऐसी घटना हुई जो आपको सतर्क करती है। दरअसल, आजकल बाजार में कई तरह के चीनी चार्जर मौजूद हैं। इन्हीं में कोई चार्जर आपके बच्चे की जान भी ले सकता है। प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में एक चीनी चार्जर की वजह से किशोर की मौत का मामला सामने आया है। चार्ज करने के बाद किशोर ने जैसे ही मोबाइल बैट्री को चीभ से लगाया, तुरंत बैट्री में ब्लास्ट हो गया।

विज्ञापन


हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव निवासी बाबूलाल कोल का 12 वर्षीय पुत्र मोनू शुक्रवार दोपहर मोबाइल की बैट्री कौवा चार्जर (ग्रामीणांचल में बिकने वाला चीनी चार्जर) से चार्ज कर रहा था। चार्जिंग के बाद चेक करने के लिए जैसे ही बैट्री को जीभ से लगाया कि बैटरी में ब्लास्ट हो गया। परिजन आनन फानन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतवार ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं ग्रामीण भी इस घटना से सहम गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन




रहें सावधान
स्मार्टफोन के चार्जिंग के लिए कुछ चीजें अहम हैं - पावर या बिजली (वॉट में), करंट (एम्पीयर में) और वोल्टेज (वोल्ट में)। टैबलेट की बैटरी स्मार्टफोन से ज्यादा कैपेसिटी की होती है इसलिए उसके लिए जो तार या चार्जर चाहिए उसकी रेटिंग ज्यादा होनी चाहिए। इसीलिए चार्जर या उसकी तार की एम्पीयर की संख्या पर नजर जरूर रखिये। चार्जिंग के लिए सबसे बढ़िया तार वो होती है जो आपकी डिवाइस के साथ आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed