फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Black fungus in varanasi Treatment of 111 patients continues in BHU hospital but shortage of Amphotericin B injection 35 deaths so far

वाराणसी में ब्लैक फंगस: बीएचयू अस्पताल में 111 मरीजों का इलाज जारी लेकिन इंजेक्शन का टोटा, अब तक 35 की मौत

Mon, 07 Jun 2021 02:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Jun 2021 02:38 PM IST
सार

वाराणसी में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीएचयू अस्पताल में अबतक 154 मरीज आ चुके हैं। इनमें से  111 का इलाज चल रहा है जबकि अब तक 35 मरीजों की जान चली गई है।  बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के इलाज में कारगर इंजेक्शन की कमी लगातार बनी हुई है। 

विज्ञापन
Black fungus in varanasi  Treatment of 111 patients continues in BHU hospital but shortage of Amphotericin B  injection  35 deaths so far
एंफोटेरिसिन बी इमल्शन इंजेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी पड़ी है लेकिन अब ब्लैक फंगस लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है। बीएचयू अस्पताल में हर दिन ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके हिसाब से इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन बी नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल प्रशासन की ओर से किसी तरह इसकी जगह पोसाकोनाजोल दवा देकर काम चलाया जा रहा है। इंजेक्शन नहीं मिलने से मरीजों के परिजन भी परेशान हो गए हैं। 

विज्ञापन


बीएचयू में अब तक ब्लैक फंगस के 154 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। इसमें रविवार को एक मरीज की मौत हुई, जबकि एक को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। अब कुल 154 में अब 35 की मौत, आठ मरीजों के डिस्चार्ज के बाद 111 का इलाज चल रहा है। 19 मई से 3 जून तक तीन चरण में अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीएचयू को 575 इंजेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं परिजन का कहना है कि कई बार कहने के बाद भी इंजेक्शन नहीं मिल पा रहा है।   बीएचयू अस्पताल के  एमएस प्रो. केके गुप्ता ने कहा कि मरीजों की संख्या के हिसाब से इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन बी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में विकल्प के तौर पर दवा पोसाकोनाजोल मरीजों को दी जा रही है। इंजेक्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

ब्लैक फंगस वाले 105 मरीजों का ऑपरेशन 

बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब अस्पताल प्रशासन मरीजों को भर्ती करने के लिए अन्य वार्डों के साथ ही इलाज, जांच संबंधी व्यवस्थाओं की मानीटरिंग में लग गया है। बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा पिछले दिनों से चल रही है। इसके बाद ऑपरेशन की संख्या भी बढ़ी है। अब तक अस्पताल में ब्लैक फंगस वाले 105 मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है। 

अब तक मिले इंजेक्शन 
19 मई   100 इंजेक्शन 
28 मई   250 इंजेक्शन 
3 जून    225 इंजेक्शन

बीएचयू में भर्ती महिला बिना सूचना के चली गई घर

बीएचयू अस्पताल के स्त्री रोग विभाग के लेबर रूम में भर्ती एक महिला अपने पति के साथ बाहर चली गई। खोजबीन के बाद कोई पता नहीं लगा तो अस्पताल प्रशासन ने लंका थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल में एक जून को शाम को जौनपुर के देहलूपुर निवासी दीपक ने अपनी पत्नी ज्योति (25) को भर्ती कराया था। वह तीन जून की शाम चली गई। खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चलने पर अस्पताल प्रशासन ने चार जून को मामले में लंका थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

इस बारे में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से एक मेमो मिला था, जिस पर महिला के पति से बातचीत की गई। पति ने बताया कि महिला घर आ गई है। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई है। इस बारे में स्त्री रोग विभाग के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed