फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Black fungus in Varanasi: Seven new patients found in BHU eight died

ब्लैक फंगस: वाराणसी में आठ मरीजों की मौत, मिले सात नए मरीज

Thu, 03 Jun 2021 11:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Jun 2021 11:33 PM IST
सार

वाराणसी में अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 145 हो गई है। अब भी 106 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 32 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Black fungus in Varanasi: Seven new patients found in BHU eight died
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के आठ मरीजों की गुरुवार को मौत हुई है। इन मरीजों का इलाज सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक और पोस्ट कोविड वार्ड में चल रहा था। इन्हें ब्लैक फंगस के साथ अन्य कई बीमारियां भी थीं। उधर, पिछले 24 घंटे में सात नए मरीज मिले। जबकि तीन मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। बीएचयू अस्पताल में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 145 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में 40-40 बेड के दो वार्ड के साथ ही 70 बेड का एक नया वार्ड भी इन्हीं मरीजों के लिए हैं। दो वार्डों के भर जाने के बाद अब तीसरे वार्ड में भी मरीज भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि आठ मरीजों की मौत हुई है, उन्हें ब्लैक फंगस के साथ डायबिटीज सहित अन्य कई बीमारियां भी थीं। अब कुल 145 मरीज में 32 की मौत, 7 के डिस्चार्ज होने के बाद 106 का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

 
बीएचयू अस्पताल को मिला 250 वायल इंजेक्शन
बीएचयू अस्पताल में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज में लगने वाला इंजेक्शन एम्फोटेरेसिन बी बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल प्रशासन को दिया गया। एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय ने बताया कि यूपी ड्रग कारपोरेशन लखनऊ से 225 वायल इंजेक्शन मिला। जिसे मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. केके गुप्ता को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से निजी हॉस्पिटल में भर्ती ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए भी इंजेक्शन दिया जा रहा है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल और अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके उपाध्याय की संस्तुति पर 4 मरीजों को 20 इंजेक्शन निर्धारित दर पर दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए आवश्यक इंजेक्शन व अन्य दवाइयों की कोई कमी नहीं होगी। इसे प्राथमिकता के आधार पर मंगाने का हर संभव प्रयास जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed