फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Black fungus in varanasi: new patient found of black fungus

वाराणसी: ब्लैक फंगस के आठ नए मरीज मिले, 123 का चल रहा इलाज, इंजेक्शन का है इंतजार

Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
सार

वाराणसी में अब ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 169 हो गई है। अब भी 123 मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक 37 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Black fungus in varanasi: new patient found of black fungus
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल में रविवार को ब्लैक फंगस के सात नए मरीज मिले थे। वहीं, सोमवार को भी आठ नए मरीज इलाज कराने पहुंचे। राहत की बात है कि 24 घंटे में किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब कुल मरीजों की संख्या 169 हो गई है। इनमें 37 की मौत हो चुकी है। नौ डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। फिलहाल 123 मरीज का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए पोस्ट कोविड वार्ड में तीन जगहों पर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इसमें 40-40 बेड वाले दो जगहों पर मरीजों की संख्या पूरी होने के बाद तीसरे वार्ड में भी मरीज बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि नए मिले आठों मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। जरूरत के हिसाब से ऑपरेशन भी कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए मिलने वाला इंजेक्शन भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से नहीं मिल पाया है। फिलहाल विकल्प के रूप में दवा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed