फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Black fungus in varanasi 67 patients have been operated at BHU hospital so far and total 123 case

वाराणसी में ब्लैक फंगस: बीएचयू अस्पताल में अब तक 67 मरीजों के ऑपरशन हुए, 123 मामले सामने आए

Mon, 31 May 2021 12:59 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 May 2021 12:59 AM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर के बाद वाराणसी में  ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को छह और मरीजों के मिलने के बाद अब कुछ संख्या बढ़कर 123 हो गई है। अब तक 19 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Black fungus in varanasi 67 patients have been operated at BHU hospital so far and total 123 case
बीते 24 घंटे में 6 नए मामले सामने आए, 7 मरीजों के ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को छह और मरीजों के मिलने के बाद अब कुछ संख्या बढ़कर 123 हो गई है।  24 घंटे में ब्लैक फंगस के 6 नए मामले सामने आए जबकि 7 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि अब कुल मरीजों की संख्या 123 हो गई है जिसमें 19 की मौत और 3 के डिस्चार्ज होने के बाद अभी 101 लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बताया कि अब तक अस्पताल में 67 मरीजों के ऑपरशन हो चुके हैं। ब्लैक फंगस यानी म्युकर माइकोसिस के जितने भी मरीज आए हैं उनमें आधे से अधिक को पहले से भी शुगर अनियंत्रित होने सहित अन्य समस्याएं हैं, जिनका इलाज चल रहा है। अभी बीएचयू में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए 150 बेड हैं, इसमें अभी 80 बेड वाले पोस्ट कोविड वार्ड में मरीज ही भर्ती हैं। 

विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना से राहत

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से कमी आती जा रही है। रविवार को तो संक्रमण की दर 1 प्रतिशत से भी नीचे आ गई। दो महीने बाद ऐसा हुआ जब संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम रहा। इसके पहले मार्च महीने में तीन दिन एक भी मरीज नहीं मिले थे। वाराणसी में कोरोना की रफ्तार भले ही थम गई हो। लेकिन अब भी जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है।
 

रविवार को 8623 सैंपल में 54 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है जबकि 3 मरीजों की मौत हुई है। बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में अप्रैल महीने में 1 दिन में 2000 से 2500  तक भी मरीज मिले थे और कोरोना संक्रमण दर 40 से 45 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। मई के दूसरे सप्ताह से ही संक्रमण के दर में भी कमी आती जा रही है। पिछले 4-5 दिन से  संक्रमण दर भी 5 प्रतिशत से कम ही रहा है।  अब कुल संक्रमित 81688 में 79715 मरीजों के डिस्चार्ज होने 751 की मौत के बाद अब 1222 एक्टिव मरीज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed