फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP youth through social media penetration increase

सोशल मीडिया के जरिये युवाओं में पैठ बढ़ाएगी भाजपा

Sun, 05 Jun 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 05 Jun 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
BJP youth through social media penetration increase
kendreey mantree janaral veeke sinh Minister Gen VK Singh
यूपी के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिये युवाओं में पैठ बढ़ाने की तैयारी की है। पार्टी की सोशल मीडिया टीम को एक्टिव कर दिया गया है। युवाओं और किसानों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने में सोशल मीडिया किस तरह से कारगर साबित हो सकती है, इस पर शनिवार को यहां एक होटल में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यशाला में विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। कहा कि सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत का फायदा उठाएं। यह आम जन तक पहुंचने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन



तीन सत्रों में हुई कार्यशाला में वक्ताओं ने एक सर्वे को आधार बनाकर बताया कि गांव के 75 प्रतिशत युवा (18-30) सोशल मीडिया से जुड़े हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री के एक ऐप का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें कैसे एक व्यक्ति कम्यूनिटी बनाता है और फिर कम्यूनिटी से जुड़े अन्य लोग भी एक-एक कम्यूनिटी बनाते हैं और यह लंबी चेन बनती चली जाती है, इस पूरी प्रक्रिया को बताया-समझाया गया है। इस दौरान 1443 गांवों के विद्युतीकरण, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, मुद्रा योजना, उज्ज्वला योजना आदि की सफलता से जुड़े आंकड़े प्रस्तुत किए गए। आह्वान किया गया कि सोशल मीडिया के जरिये प्रधानमंत्री की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जनरल वीके सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया एक स्वतंत्र मंच है।


यहां ऐसी चीजें देनी चाहिए जो जनता को गुड फील कराएं। आईटी सेल के कार्यकर्ताओं से कहा कि भले ही संदेश एक जाए पर क हने का तरीका अलग-अलग होना चाहिए। उन्होंने किसानों और युवा वर्ग से जुड़ी योजनाओं पर फोकस करने का सुझाव दिया। कहा कि जो पार्टियां खुद को दलितों का हितैषी बता रही हैं, वह सब महज अपनी रोटी सेंक रही हैं। समापन सत्र में जनरल वीके सिंह के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए। कार्यशाला में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, माई गवर्नेंस के अखिलेश मिश्रा के अलावा अभिनव सिंह, मोहित सिंह, सिद्धार्थ त्रिपाठी, कुलदीप सिंह, प्रियोनिल बासु समेत वाराणसी के 20 और देश भर के 115 प्रतिनिधियों ने शिरकत की। स्वच्छ भारत मिशन के बैनर तले आयोजित कार्यशाला में सभी का स्वागत अध्यक्ष रोहित कपूर, वैभव कपूर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed