फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Workers will go door to door to tell about achievements of 8 years of Modi government

BJP: मोदी सरकार के 8 साल की उपलब्धि बताने के लिए घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, 14 जून तक होंगे अलग-अलग कार्यक्रम

Mon, 30 May 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 May 2022 06:19 PM IST
सार

मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर आज से वाराणसी सहित काशी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धि बताएंगे। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता 14 जून तक अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच सक्रिय होंगे।

विज्ञापन
BJP Workers will go door to door to tell about  achievements of 8 years of Modi government
मोदी सरकार के आठ साल

विस्तार

केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर सोमवार से वाराणसी सहित काशी क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धि बताएंगे। पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता 30 मई से 14 जून के बीच अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच सक्रिय होंगे।

विज्ञापन


भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर हर गांव, हर वार्ड में जाकर धारा 370, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और लोगों के हित में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। सभी जिलों में पार्टी के सांसद एवं जिलाध्यक्ष तीन और चार जून को इसी तरह की प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के मंत्री देश के सभी राज्यों में 2-2 दिनों का प्रवास कर लाभार्थियों से बात करेंगे। भाजपा नेता  15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के बीच 75 घंटे का समय जनसंपर्क चलाएंगे। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान, सभी वर्गों और सभी समुदायों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने अपने सभी मोर्चों की जिम्मेदारी तय कर दी है। युवा, महिला, अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, ओबीसी और किसान मोर्चा देशभर में अलग-अलग दिनों में कार्यक्रम और सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed