फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp workers listen MAN KI BAT

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Mon, 01 Feb 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
bjp workers listen MAN KI BAT
भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा जन प्रतिनिधियों ने रविवार को अलग-अलग जगहों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इस दौरान पीएम ने कोरोना वैक्सीन बनकर तैयार होने, दूसरे देशों को भेजे जाने की चर्चा की। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर मन की बात कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। बागेश्वरी मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 255 के परेड कोठी, सुभाष नगर कालोनी स्थित पार्क में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं पीएम के मन की बात को देश का हर नागरिक सुनता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस तरह देश ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ी और उसपर सफलता पूर्वक नियंत्रण भी पाया। आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत कोरोना वैक्सीन बनाकर दुनिया को अपनी नेतृत्व क्षमता एवं कार्यकुशलता का ठोस प्रमाण दिया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अमेरिका से बेंगलुरु के लिए नान स्टाप फ्लाइट की कमान भारत की चार महिला पाइलट द्वारा एवं बुदेंलखंड की लॉ की छात्रा द्वारा घर पर स्ट्रॉबेरी को उगाने की बात बताकर देश की महिलाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। कार्यक्रम में अनूप जायसवाल, सोमनाथ विश्वकर्मा, कुलदीप वर्मा, दर्शना सिंह, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, ई.अशोक यादव, सिद्धनाथ शर्मा, सुशील गुप्ता, नवरतन राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्सी स्थित पप्पू की अड़ी पर भी लोगों ने पीएम के मन की बात सुनी। नदेसर में पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में मन की बात सुनी गई। इस दौरान संगठन मंत्री भवानी सिंह भी मौजूद रहे। शिवपुर स्थित स्वास्तिक उपवन में काशी क्षेत्र के प्रभारी, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक के नेतृत्व में लोगों ने मन की बात को सुना और उसे आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ भाजपा के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. सुनील मिश्र, धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष रतन मौर्य, संचालन पार्षद रोहित मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed