{"_id":"5b98eac3867a557fe05986fe","slug":"bjp-workers-get-special-training-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में तैयार हो रहे भाजपा के कुशल कार्यकर्ता, दी जा रही ये खास ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में तैयार हो रहे भाजपा के कुशल कार्यकर्ता, दी जा रही ये खास ट्रेनिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर भाजपा इन दिनों कुशल कार्यकर्ताओं को तैयार करने में लगी है। दूसरे राज्यों से चुनिंदा पदाधिकारियों को काशी में बुलाकर यहां की कार्यशैली के बारे में बताया जा रहा है। यहां के बड़े पदाधिकारी बौद्धिक सत्र में उनका ज्ञान वर्धन कर रहे हैं, साथ ही उन्हें बता रहे हैं कि बूथ को कैसे मजबूत करना है।
आईटी सेल के विशेषज्ञों की मदद से उन्हें सोशल मीडिया पर किस प्रकार से विपक्षियों को जवाब देना है इन सबका प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। यहां तक की मीडिया से कैसे बात करनी है इनके बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।
गांव और शहर के बूथों को मजबूत करने में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए क्या-क्या उपाय होने हैं। इन सबका प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो केरल और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ कमजोर इलाकों में भाजपा अपनी पैठ को मजबूत करने के लिए कुशल कार्यकर्ता तैयार करने में जुटी है ताकि इनका इस्तेमाल आगामी चुनाव में किया जा सके। इसके अलावा अलग-अलग वर्ग में स्थानों पर भेजकर वहां की परिस्थितियों से अवगत कराया जा रहा है ताकि चुनाव में पार्टी का परचम और ऊंचा लहरा सके।